ICSE 10th Result 2026 Kab Aayega: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित ICSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और अब सभी बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने स्कोर देख सकेंगे. इसके अतिरिक्त, SMS और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अपने परिणामों के साथ-साथ छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो छात्र किसी विशेष विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा.
परिणाम कब जारी होंगे?
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर ICSE कक्षा 10 के परिणाम आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाते रहे हैं. परिणामस्वरूप यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ICSE कक्षा 10 का परिणाम 2026 भी मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट अप्रैल में ही घोषित किये जाएंगे, जैसा कि आज 28 अप्रैल है ऐसे में आने वाले एक दो दिनों में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणामों की घोषणा के लिए कोई विशिष्ट तिथि और समय आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है.
ICSE/ISC 2026 के नतीजे कैसे देखें
Step 1. ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
Step 2. होमपेज पर दिए गए ICSE Class 10 या ISC Class 12 के ऑप्शन को चुनें.
Step 3. अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code डालें.
Step 4. ‘Show Result’ टैब पर क्लिक करें.
Step 5. अब आपका नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Step 6. नतीजे को डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
अफवाहों पर भरोसा न करें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही निर्भर रहें. ICSE कक्षा 10 का परिणाम 2026 छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वह आधार प्रदान करता है जिसके आधार पर वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विषयों और शैक्षणिक धाराओं का चयन करेंगे.