MP Board 10th 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा क्लास 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अब समाप्ति की ओर है. बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे. इसके साथ ही छात्र अपने नतीजे विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर आसानी से देख सकेंगे.
इस साल खास बात ये है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही समय पर जारी किए जाएंगे. इससे छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे एक साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
मार्कशीट ऐसे करें ऑनलाइन चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट कुछ आसान स्टेप्स में देख सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें
कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें
अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड के रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे:
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
result.mponline.gov.in
10वीं का रिजल्ट ऐसे देखें
क्लास 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं. रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर व एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें. जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
ये जानकारी छात्रों के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय अपने जरूरी विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें.