MP Board MPBSE Result 2026 Date & Time: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कल यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है. इस साल लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जो अब खत्म होने वाला है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे, जिसके बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी. सलाह दी जाती है कि छात्र पहले से अपनी जानकारी तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें.
परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव
इस वर्ष परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिले। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं. पहले हिंदी परीक्षा 11 फरवरी को होनी थी, जिसे बदलकर 6 मार्च कर दिया गया था. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलीं. सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित हुईं. 12वीं में हिंदी, उर्दू और मराठी विषयों के समय में भी बदलाव किया गया था. प्रैक्टिकल परीक्षाएं दोनों कक्षाओं के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच निर्धारित केंद्रों पर कराई गईं.
पास होने के लिए जरूरी मानदंड
MP बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे ‘सेकंड चांस’ परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. यह व्यवस्था छात्रों को एक और मौका देती है ताकि वे अपना साल बचा सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
सेकंड चांस परीक्षा की तारीखें
कक्षा 10वीं की सेकंड चांस परीक्षाएं 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होंगी. वहीं, कक्षा 12वीं के लिए ये परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी.
पिछले साल का प्रदर्शन
पिछले वर्ष कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% रहा था, जिसमें विज्ञान-गणित समूह में प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर टॉप किया था. कक्षा 10वीं में 76.22% छात्र पास हुए थे और 4,29,042 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी. खास बात यह रही कि छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर था. छात्राओं का पास प्रतिशत 79.27% था, जबकि छात्रों का 73.21% रहा.