90s Hit Song: हरियाणवी से लेकर पंजाबी गाने आज कल काफी ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन वो 90s के जमाने के गानों की बात ही कुछ और थी. 90s के गाने आज तक पुराने नहीं हुए हैं. आज भी उन गानों को वैसे ही सुना जाता है जितनी शिद्दत से पहले सुना जाता था. आज से 32 साल पहले, ऐसा ही एक गाना आया था जिसमें बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत हसीना, पानी में भीगी हुई और पीली साड़ी पहने, ऐसा मदहोश कर देने वाला डांस करती है. ये एक ऐसा रोमांटिक सांग था जिसने जवान क्या बूढ़ों के भी पसीने छुड़ा दिए थे.
जब यह फ़िल्म सिनेमाघरों में लगी और दर्शकों ने बड़े पर्दे पर इस गाने को देखा, तो वो अभिनेत्री की खूबसूरती के दीवाने हो गए और उसकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे. जब ये गाना सिनेमाघरों में प्ले होता था तो सिनेमाघर सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उड़ता था. तो, आखिर कौन सा है यह गाना, जो आज भी फ़ैन्स को अपना दीवाना बनाया हुआ है.
खंडर में शूट हुआ था ये गाना
हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं रवीना टंडन है. जी हाँ इन्होने नई पीली साड़ी में जजों कहर ढाया वो कोई और नहीं ढा सका. जबकि इस गाने के बाद कई एक्ट्रेस पीली साड़ी में गानों में दिखीं लेकिन जो बात रवीना टंडन की थी वो किसी की नहीं. इस लिस्ट में केटरीना से लेकर करीना तक का नाम शामिल है. 32 साल पहले रिलीज़ हुआ उनका गाना “टिप टिप बरसा पानी” 90 के दशक में हर तरफ़ सुर्खियों में छाया रहा. श्रीदेवी के मशहूर गाने “काटे नहीं कटते दिन ये रात” के बाद, यह शायद उस दौर का दूसरा सबसे बड़ा हिट और सबसे ज़्यादा सिडक्टिव गाना था. यह फ़िल्म मोहरा का एक स्पेशल फ़ीचर गाना था, जिसमें रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. बता दें कि असल में, इस मशहूर गाने की शूटिंग एक टूटी-फूटी कंस्ट्रक्शन साइट पर की गई थी. उस समय वहां एक इमारत पर काम चल रहा था, जिसकी वजह से ज़मीन पर पत्थर, कंकड़ और जंग लगे लोहे के कीलें बिखरे पड़े थे.
102 बुखार और पैर में चुभी कील
वहीँ एक हैरान कर देने वाली बात ये थी कि जब रवीना टंडन को इस गाने की शूटिंग करनी थी, तब उन्हें 102 डिग्री का तेज़ बुख़ार था. इसके बावजूद, अपने काम के प्रति अटूट लगन और समर्पण के चलते, उन्होंने एक टैंकर से गिरते हुए कड़ाके की ठंड वाले पानी में भीगते हुए यह शानदार डांस किया. लेकिन, उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं; जब वो गाने का एक के बाद एक सीन शूट कर रही थीं, तभी एक जंग लगी लोहे की कील उनके पैर में गहरे तक चुभ गई. इतनी ज़बरदस्त तकलीफ़ होने के बाद भी, अभिनेत्री ने दर्द को सहा और अपना डांस जारी रखा; इसके बाद, उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना पड़ा.