Live TV
Search
Home > मनोरंजन > अभिषेक बच्चन ने क्यों चुना गुलाबी शहर? पिंक पैंथर से क्या है नाता, बताया जयपुर कबड्डी टीम का कनेक्शन

अभिषेक बच्चन ने क्यों चुना गुलाबी शहर? पिंक पैंथर से क्या है नाता, बताया जयपुर कबड्डी टीम का कनेक्शन

Abhishek Bachchan: साल 2014 में अभिषेक बच्चन ने कबड्डी टीम खरीदी, जिसका नाम पिंक पैंथर रखा गया. हाल ही में एक पॉडकास्ट में अभिषेक ने जयपुर को टीम चुनने और इसका नाम पिंक पैंथर रखने का कारण बताया.

Written By:
Last Updated: 2026-08-20 21:03:11

Mobile Ads 1x1

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने साल 2014 में स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा. उस दौरान कबड्डी में निवेश करना बॉलीवुड सितारों के लिए कोई आम बात नहीं थी. हालांकि अभिषेक के लिए प्रो कबड्डी लीग की टीम खरीदना सिर्फ बिजनेस का फैसला नहीं था. इसके पीछे उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास यादें थीं. हाल ही में PwC इंडिया के चेयरमैन संजीव कृष्णन के पॉडकास्ट शो ‘फ्यूचर अनप्लग्ड’ में अभिषेक ने अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को चुनने की वजह बताई.

जयपुर से है खास रिश्ता

अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में जयपुर की टीम इसलिए चुनी क्योंकि इस शहर से उनका पुराना और इमोशनल रिश्ता है. उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग जयपुर में हुई थी. ऐसे में जब वह खेल की दुनिया में कुछ नया शुरू करने जा रहे थे, तो जयपुर उनके लिए शुभ जगह थी. इस शहर से उनका रिश्ता यहीं खत्म नहीं होता. जयपुर वही जगह है जहां अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते की शुरुआत हुई थी. अभिषेक ने ये देखते हुए टीम खरीदते समय उनके लिए जयपुर का चुनाव सिर्फ एक कारोबारी फैसला नहीं था बल्कि उससे उनकी निजी यादें भी जुड़ी थीं.

पिंक पैंथर्स नाम क्यों रखा?

टीम के नाम के पीछे भी अभिषेक के परिवार से जुड़ी एक प्यारी कहानी है. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी बेटी को गुलाबी रंग बहुत पसंद था. वहीं ‘पिंक पैंथर’ नाम ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘द पिंक पैंथर 2’ से भी जुड़ा हुआ था. अभिषेक ने यह भी बताया कि टीम के लोगो में पिंक पैंथर की आंखों का रंग नीला-हरा रखा गया है, जो उनकी पत्नी ऐश्वर्या की आंखों से मिलता-जुलता है.

कबड्डी से फुटबॉल तक बढ़ा जुड़ाव

जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग की आठ शुरुआती टीमों में शामिल थी. अभिषेक इसके मालिक बने और पहले सीजन से ही टीम के साथ जुड़े रहे. समय के साथ उनका खेलों के प्रति यह जुड़ाव कबड्डी तक सीमित नहीं रहा. वह इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयन एफसी से भी जुड़े हैं और यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के को-फाउंडर भी हैं.

‘किंग’ में दिखेंगे अभिषेक

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

MORE NEWS