Guess The Song: अक्षय खन्ना का दमदार कमबैक फिल्म धुरंधर से हुआ था लेकिन वो 90’s की फिल्मों और गानों को लिए काफी फेमस माने जाते हैं. बॉलीवुड में जब भी क्लासिक गानों की बात होती है तो कोई गाना आए या ना आए लेकिन ‘ताल से ताल मिला’ जरूर आता है. ये गाना साल 1999 में आइ फिल्म ‘ताल’ का है और इस फिल्म ने काफी नाम कमाया था, ये लोगों को काफी पसंद आई थी. आज के समय में भी ये गाना लोगों को उतना ही पसंद है जब भी ये गाना बजता है तो Genz हो या भाभियां हर कोई थिरकने लगता है.
ऐश्वर्या राय की अदा ने किया मदहोश
इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन का डांस लोगों को काफी पसंद आया था, लोग उनके लुक और मूव्स के काफी दिवाने थे. ये गाना बारिश में शूट किया गया है जिसकी वजह से ये और ज्यादा लोगों को पसंद आने लगा. इस फिल्म में ऐश्वर्या की सुंदरता ने सबका ध्यान खीचा और अक्षय खन्ना, अनिल कपूर का इस फिल्म में होना भी काफी मायने रखता था.
संगीत और आवाज का जादू
‘ताल पे ताल मिला’ गाने की सबसे बड़ी ताकत इसका संगीत है. इस गाने को फेमस सिंगर्स अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने अपनी सुरीली आवाज दी है. वहीं, गाने का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था. उनके संगीत ने इस गाने को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया. यही वजह है कि ये गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.
आज भी बना हुआ है ट्रेंड
भले ही इस गाने को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. सोशल मीडिया के दौर में भी लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और इसे नए अंदाज में पेश कर रहे हैं. ये गाना हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आता है और आज भी पार्टियों और फंक्शन्स में सुना जाता है.