<
Categories: मनोरंजन

राम मंदिर चंदा चोरी पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, दोषियों पर जताई सख्त नाराजगी; बोले- सजा मिलनी चाहिए

Anupam Kher: अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान अभिनेता ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

राम मंदिर में चंदे की हेराफेरी के विवाद के बीचअभिनेता अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग से पहले मंदिर दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की रकम की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद से मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए.

अनुपम खेर ने क्या कहा?

अनुपम खेर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हमारी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग आज अयोध्या में शुरू हो रही है. राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी नया काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी के स्वास्थ्य, शांति और सुख के लिए प्रार्थना करने आया हूं.’

चंदा चोरी पर अभिनेता क्या बोले?

आगे बातचीत में जब उनसे राम मंदिर चंदा चोरी घोटाले के बारे में पूछा गया, जिसने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, तो अभिनेता ने कहा कि चोर हर जगह मौजूद हैं. उन्होंने बोला, ‘इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती. इस मंदिर को स्थापित होने में 500 साल लगे. अगर कुछ लोग ऐसे कृत्यों में लिप्त होते हैं, तो इससे मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए.’

 अभिनेता ने आगे कहा, ‘अगर किसी घर में चोरी हो जाती है, तो आप घर को दोष नहीं देते या उसे छोड़ नहीं देते. जो हुआ वह गलत था और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. लेकिन सनातन धर्म और भगवान राम प्राचीन काल से, युगों-युगों से विद्यमान हैं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को निश्चित रूप से पकड़ा जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए.’

एक नजर अभिनेता के करियर पर

अनुपम खेर ने 1982 में हिंदी फिल्म ‘आगमन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अपने दशकों लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया है.

यह खबर भी पढ़ें: अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर संग अनबन पर कही दिल की बात; बोले- अब ज्यादा मुलाकात नहीं होती

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST