Live TV
Search
Home > मनोरंजन > राम मंदिर चंदा चोरी पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, दोषियों पर जताई सख्त नाराजगी; बोले- सजा मिलनी चाहिए

राम मंदिर चंदा चोरी पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, दोषियों पर जताई सख्त नाराजगी; बोले- सजा मिलनी चाहिए

Anupam Kher: अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान अभिनेता ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Written By:
Last Updated: July 8, 2026 17:00:33 IST

Mobile Ads 1x1

राम मंदिर में चंदे की हेराफेरी के विवाद के बीच , अभिनेता अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग से पहले मंदिर दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की रकम की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद से मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए.

अनुपम खेर ने क्या कहा?

अनुपम खेर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हमारी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग आज अयोध्या में शुरू हो रही है. राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी नया काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी के स्वास्थ्य, शांति और सुख के लिए प्रार्थना करने आया हूं.’

चंदा चोरी पर अभिनेता क्या बोले?

आगे बातचीत में जब उनसे राम मंदिर चंदा चोरी घोटाले के बारे में पूछा गया, जिसने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, तो अभिनेता ने कहा कि चोर हर जगह मौजूद हैं. उन्होंने बोला, ‘इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती. इस मंदिर को स्थापित होने में 500 साल लगे. अगर कुछ लोग ऐसे कृत्यों में लिप्त होते हैं, तो इससे मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए.’

 अभिनेता ने आगे कहा, ‘अगर किसी घर में चोरी हो जाती है, तो आप घर को दोष नहीं देते या उसे छोड़ नहीं देते. जो हुआ वह गलत था और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. लेकिन सनातन धर्म और भगवान राम प्राचीन काल से, युगों-युगों से विद्यमान हैं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को निश्चित रूप से पकड़ा जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए.’

एक नजर अभिनेता के करियर पर

अनुपम खेर ने 1982 में हिंदी फिल्म ‘आगमन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अपने दशकों लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया है.

यह खबर भी पढ़ें: अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर संग अनबन पर कही दिल की बात; बोले- अब ज्यादा मुलाकात नहीं होती

Tags:

MORE NEWS