Live TV
Search
Home > मनोरंजन > अली गोनी को पीछे छोड़ते हुए मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की विनर, जीती 50 लाख रु. की धनराशि और ट्रॉफी

अली गोनी को पीछे छोड़ते हुए मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की विनर, जीती 50 लाख रु. की धनराशि और ट्रॉफी

Alliance Winner: लॉक अप 2 के बाद बाद रियलिटी शो अलायंस का भी ग्रैंड फिनाले हो गया और मिनी माथुर इस शो की विनर बन गई हैं. वहीं अली गोनी शो के पहले रनर अप और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी सेकेंड रनर अप रहीं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-06 16:35:33

Mobile Ads 1x1

Alliance Winner Mini Mathur: हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायंस’ ने भी अपना विनर घोषित कर दिया और इस शो की विजेता बनी हैं मिनी माथुर. हर किसी को लग रहा था कि शो के विजेता अली गोनी होंगे, लेकिन मिनी माथुर ने सबको पछाड़ते हुए जीत अपने नाम कर ली. 

मिनी ने न सिर्फ प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती, बल्कि 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की. इसके अलावा अली गोनी, जोकि फर्स्ट रनर अप रहे हैं और रूही दोसानी जो सेकेंड रनर अप रही हैं, उन्हें भी लाखों का इनाम दिया गया है. 

‘महिलाओं को प्रेरित करेगी मेरी ये जीत’ 

बॉलीवुड बबल के अनुसार, मिनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह यात्रा और अधिक महिलाओं को खुद पर विश्वास करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा, “विनिंग अलायंस जीतना बिल्कुल अविश्वसनीय लगता है. इस यात्रा ने मुझे हर तरह से चुनौती दी, भावनात्मक, मानसिक और रणनीतिक रूप से, और मुख्यालय में बिताया हर दिन मुझे और मजबूत बनने के लिए प्रेरित करता रहा. संदेह के क्षण भी आए, खुशी के क्षण भी, ऐसी दोस्ती भी बनीं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगी और ऐसे सबक भी जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे.”

‘अलायंस’ शो के बारे में 

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए ‘एलायंस’ की शुरुआत 16 प्रतिभागियों के साथ हुई, जिन्होंने दो-दो की जोड़ी बनाकर हेडक्वार्टर्स में प्रवेश किया था. इस सीज़न में मनोरंजन, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां एक साथ आईं, जिनमें रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग, अरमान खेरा, डॉली जावेद, डेलबार आर्य, सैबी सूरी, रिव्वा किशन, कुशल टंडन, डेज़ी शाह, रूही दोसानी, निखिल चिनप्पा, नीति टेलर, मिनी माथुर, अरसलान गोनी और ज़ैद दरबार शामिल हैं. हेडक्वार्टर्स में हर हफ्ते नए प्रतियोगी शामिल होते थे. सोहेल खान, अगु स्टेनली चिएडोजी, वृद्धि पटवा, सीमा सजदेह, अली गोनी, कशिश कपूर और बाली वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुए थे.v

MORE NEWS