Live TV
Search
Home > मनोरंजन > बनते-बनते रह गई थी Aashiqui! महेश भट्ट ने करियर छोड़ने की दी थी धमकी, फिर ऐसे पलटी किस्मत और बना इतिहास

बनते-बनते रह गई थी Aashiqui! महेश भट्ट ने करियर छोड़ने की दी थी धमकी, फिर ऐसे पलटी किस्मत और बना इतिहास

आशिकी फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है. हालांकि फिल्म के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. कहा जाता है कि फिल्म बनने से पहले ही इसके गाने बन गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये फिल्म महेश भट्ट की रीयल लाइफ पर बेस्ड है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-30 21:52:44

Mobile Ads 1x1

Behind the Story of Ashiqui: लगभग 35 साल पहले आशिकी फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस फिल्म में दो नए चेहरे देखने को मिले, वो थे राहुल रॉय और अनु अग्रवाल. उन दिनों की डिमांड के हिसाब से दोनों ही एक्टर्स काफी अलग थे. ये उन दिनों की बात है, जब मेलोडियस गाने वापस लौटने लगे थे. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने कुछ बेहतरीन गाने बजाए थे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले ये फिल्म बनने वाली ही नहीं थी. दरअसल, जब महेश भट्ट ने टी-सीरीज के दफ्तर में ये गाने सुने, तो उन्होंने कहा था कि वे इन गानों को अपनी फिल्म में लेंगे, लेकिन किस फिल्म में लेंगे, वो पता भी नहीं था. उसी दिन उन्होंने तय किया कि वो एक म्यूजिकल फिल्म बनाएंगे. 

कहा जाता है कि ठीक फिल्म की तरह ही महेश भट्ट की मुलाकात उनकी पहली पत्नी रहीं लॉरेन से हुई थी, जो पूजा भट्ट की मां थीं. वो उन दिनों अनाथाश्रम में रहती थीं. जैसे फिल्म में दिखाया गया था, ठीक उसी हाल में महेश भट्ट की मुलाकात लॉरेन से हुई थी. फिल्म और रियल लाइफ में इतना ही फर्क था कि लॉरेन एक मॉडल नहीं बन पाईं; वे एक हाउसवाइफ रहीं.

पूजा भट्ट को ऑफर हुई थी फिल्म

सबसे पहले महेश भट्ट ने ये फिल्म पूजा भट्ट को ऑफर की थी. इस फिल्म में पूजा अपनी मां का किरदार करने वाली थीं लेकिन पूजा ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. कहा जाता है कि वो इससे पहले फिल्म डैडी में महेश भट्ट के साथ काम कर चुकी थीं, जो चल नहीं सकी. इसके कारण फिल्मों से उनका मन उचट गया था. इसके बाद महेश भट्ट ने नई हीरोइन ढूंढना शुरू कर दिया. उन्हें हीरोइन ढूंढने में काफी मेहनत करनी पड़ी.

अनु अग्रवाल को किया फाइनल

आखिरकार महेश भट्ट ने हीरोइन के लिए अनु अग्रवाल को चुना. उस दौरान कहा गया कि सांवली हीरोइन होने के कारण कहा गया था कि फिल्म नहीं चलेगी. हालांकि महेश भट्ट ने तय कर लिया था कि फिल्म भी चलेगी और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ही रहेंगी. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उनकी फिल्म नहीं चलेगी, तो वो फिल्मी करियर छोड़ देंगे. फिल्म महेश भट्ट ने फिल्म मुहूर्त में पूजा को भी आमंत्रित किया था. उस वक्त फिल्म की पब्लिसिटी देखकर पूजा को काफी अफसोस हुआ . उन्होंने अपने पापा से रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें फिल्म में ले लें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. 

फिल्म का बजट और कमाई

आशिकी फिल्म को 30-40 लाख के बजट में बनाया गया था. कहा जाता है कि फिल्म ने पहले ही दिन 11 लाख रुपये की कमाई की. कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने लगभग 90 लाख रुपये कमाए थे. 

ये भी पढ़ें: जब इस सिंगर को बंदूक की नोक पर गवाया गया 16 बार गाना, जान बचाकर भागे, कौन है वो गायक?

MORE NEWS