Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया, जिसे सुन फैंस भी हैरान रह गए. आमतौर पर लोग पहले शादी और फिर बच्चे के बारे में सोचते हैं. लेकिन आम्रपाली के विचार इससे काफी ज्यादा अलग हैं. उन्होंने साफ किया कि उनकी जिंदगी में पहले मां बनने का सपना है, तो उसके लिए मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
बच्चों के लिए खास लगाव
‘भोजपुरी बवाल’ शो में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि ‘वह एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. उन्होंने ये फैसला एकदम नहीं लिया है. उनके मन में ये विचार काफी समय से है. वह बचपन से जब भी छोटे बच्चे को देखती थीं, तो उसे गोद लेने का मन करता था. अपने भाई-बहन के बच्चों के साथ समय बिताना काफी ज्यादा पसंद है. उन्होंने कहा कि बच्चे की देखभाल करना, डायपर चेंज करना और सभी जरूरतों का ख्याल रखना. उनकी ये बात सुन निरहुआ भी हैरान गए हैं.
शादी से पहले मां बनने की इच्छा
आम्रपाली ने आगे कहा कि ‘मुझे लगा कि ये केवल एक इमोशनल एहसास है, लेकिन समय के साथ समझ आया कि उनके अंदर प्यार और ममता है, जिसे वह बच्चे के साथ बांटना चाहती हैं.’ उनका मानना है कि जिंदगी में वह कई चीजों पर समझोता कर सकती हैं. लेकिन मां बनने की इच्छा पर नहीं. वह शादी से पहले मां बनना चाहती हैं. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’
ये भी पढ़ें: PAK vs WI: बाबर आजम के शतक का इंतजार फिर बढ़ा… सेंचुरी होते होते रह गई, साढ़े 3 साल से जूझ रहे
क्या है ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ भारत का पहला भोजपुरी सेलिब्रिटी रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी सितारे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आते हैं. यह शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है, जहां दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी से जुड़े अनसुने पहलुओं को करीब से जानने का मौका मिलता है.