<
Categories: मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: शादी से पहले मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे? सुनकर निरहुआ के उड़े होश, भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा बवाल

Bhojpuri Bawaal Show: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मां बनना है. वह शादी का इंतजार किए बिना एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. उनके बयान की खूब चर्चा हो रही है.

 Bhojpuri Bawaal Show: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया, जिसे सुन फैंस भी हैरान रह गए. आमतौर पर लोग पहले शादी और फिर बच्चे के बारे में सोचते हैं. लेकिन आम्रपाली के विचार इससे काफी ज्यादा अलग हैं. उन्होंने साफ किया कि उनकी जिंदगी में पहले मां बनने का सपना है, तो उसके लिए मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

बच्चों के लिए खास लगाव

‘भोजपुरी बवाल’ शो में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि ‘वह एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. उन्होंने ये फैसला एकदम नहीं लिया है. उनके मन में ये विचार काफी समय से है. वह बचपन से जब भी छोटे बच्चे को देखती थीं, तो उसे गोद लेने का मन करता था. अपने भाई-बहन के बच्चों के साथ समय बिताना काफी ज्यादा पसंद है. उन्होंने कहा कि बच्चे की देखभाल करना, डायपर चेंज करना और सभी जरूरतों का ख्याल रखना. उनकी ये बात सुन निरहुआ भी हैरान गए हैं. 

शादी से पहले मां बनने की इच्छा

आम्रपाली ने आगे कहा कि ‘मुझे लगा कि ये केवल एक इमोशनल एहसास है, लेकिन समय के साथ समझ आया कि उनके अंदर प्यार और ममता है, जिसे वह बच्चे के साथ बांटना चाहती हैं.’ उनका मानना है कि जिंदगी में वह कई चीजों पर समझोता कर सकती हैं. लेकिन मां बनने की इच्छा पर नहीं. वह शादी से पहले मां बनना चाहती हैं. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’

ये भी पढ़ें: PAK vs WI: बाबर आजम के शतक का इंतजार फिर बढ़ा… सेंचुरी होते होते रह गई, साढ़े 3 साल से जूझ रहे

क्या है ‘भोजपुरी बवाल’?

‘भोजपुरी बवाल’ भारत का पहला भोजपुरी सेलिब्रिटी रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी सितारे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आते हैं. यह शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है, जहां दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी से जुड़े अनसुने पहलुओं को करीब से जानने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: सावन में ‘महाकाल’ के आशीर्वाद के लिए जा रहे हैं उज्जैन, तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें, वरना अधूरी रह जाएगी मनोकामना

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST