Archana Gautam Bold Statements: आज अर्चना गौतम को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिंदास गर्ल के नाम से भी जानते हैं. हसीना पारकर और ग्रेड ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाली अर्चना गौतम ने बिग बॉस-16 में भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी. हालांकि इन दिनों उनका एक इंटरव्यू काफी फेमस हो रहा है, जिसमें उन्होंने राधव चड्ढा, चिराग पासवान और अपनी लव लाइफ से जुड़े किस्से शेयर किए हैं. अपने इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने एक शॉकिंग चीज रिवील की और बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें राघव चड्ढा पर भी क्रश था.
राधव संग जोड़ना चाहती थीं नाम?
एक मीडिया इंटरव्यू में बिग बॉस फेमस अर्चना गौतम से पूछा गया कि क्या आपको किसी पर क्रश था? इस सवाल के जवाब में अर्चना गौतम कहती हैं कि क्रश तो था लेकिन उसकी तो शादी ही हो गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राघव चड्ढा थे तो अर्चना गौतम स्माइल करते हुए कहती हैं कि हां, बिग बॉस में बार-बार एमपी-एमपी कहती थीं, वो राघव ही थे. हालांकि अर्चना क्लीयर भी करती हैं कि क्रश था, लेकिन बहुत पहले. अब ऐसा कुछ नहीं है.
अर्चना को भाते हैं राजनेता
इंटरटेनमेंट मीडिया प्लेटफॉर्म फिल्मीज्ञान के इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम से ये भी पूछा गया कि उनको कैसे लड़के पसंद आते हैं. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्हें चिराग पासवास भी अच्छे लगते हैं. अपनी पसंद रिवील करते हुए अर्चना ने बताया कि मुझे गुंडे, धाकड़ और राउडी पर्सनैलिटी वाले लड़के पसंद है. वैसे वाले गुंडे नहीं, बल्कि ऐसे लड़के जिनके सामने कोई मुंह तक न खोल सके.
इन दिनों क्या कर रही हैं अर्चना?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्चना गौतम ने 2018 में मिस बिकिनी इंडिया टाइटल जीता था, जिसके बाद उन्हें हसीना पारकर और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी बड़ी फिल्में ऑफर हुईं. बॉलीवुड में नाम कमाने के बावजूद उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में एंट्री ली, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर काफी शॉकिंग चीजें रिवील कीं. हालांकि शो में अर्चना गौतम की पर्सनैलिटी लोगों को काफी पंसद आई. अर्चना गौतम ने साल 2022 में यूपी के हस्तिनापुर से चुनाव भी लड़ा, लेकिन हारने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया.
अपने इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने कई बार कांग्रेस पार्टी में वापसी के लिए कहा है. अपने ताजा इंटरव्यू में अर्चना गौतम कहती हैं कि वो इन दिनों गुंडी बनने पर फोकस कर रही हैं, ताकि वो लोगों को प्रोटेक्ट कर सकें. उन्होंने कहा है कि दुनिया में उन्हीं लोगों की चलती है जो बोल्ड और निडर होते हैं.
ये भी पढ़ें:- https://indianews.in/indianews/pm-kisan-status-check-update-ekyc-land-seeding-guide-before-23rd-installment-2026-910730/
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.