Bigg Boss 20 Eviction: ‘बिग बॉस 20′ में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है. वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इसी बीच अब शो के अगले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने की खबर सामने आ रही है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ईशा रिखी और यंग डीएसए नॉमिनेटेड हैं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, दोनों में से ईशा रिखी का सफर खत्म हो सकता है.
ईशा रिखी के एविक्शन की चर्चा
‘बिग बॉस 20’ से जुड़े फैन पेज ‘डिजिटल न्यूज हब’ के हवाले से दावा किया गया है कि इस वीकेंड ईशा रिखी घर से एविक्ट हो सकती हैं. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से उनके एलिमिनेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ईशा के शो में अब तक के सफर को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा रही है. कहा जा रहा है कि वह दूसरे कंटेस्टेंट्स की तुलना में कम दिखाई दी हैं और शो में उनका योगदान भी सीमित रहा है. इसी वजह से उन्हें इस हफ्ते नॉमिनेशन का सामना करना पड़ा.
टास्क में भी कमजोर पड़ा गेम?
शो में हुए एक टास्क के दौरान ईशा रिखी की एक लाइफलाइन भी खत्म हो गई. इसके बाद उनके गेम को लेकर सवाल उठने लगे. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि अगले एपिसोड में सलमान खान किस कंटेस्टेंट के एविक्शन का ऐलान करते हैं. फिलहाल ईशा के एलिमिनेशन की खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर सामने आए दावे पर आधारित है. आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.
रीति तिवारी को सलमान ने लगाई फटकार
वहीं, वीकेंड का वार में रीति तिवारी भी चर्चा में रहीं. सलमान खान ने उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए. दरअसल, रीति की काजी तौकीर और उदीति सिंह के साथ बहस हुई थी, जिसके दौरान उन्होंने कुछ तीखी बातें कही थीं. सलमान ने रीति को इस व्यवहार को लेकर समझाया. इसके बाद रीति ने अपनी गलती मानी और सलमान खान के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों से भी माफी मांगी. उन्होंने आगे इस तरह का व्यवहार दोबारा न करने की बात कही.
अब किसकी होगी घर से विदाई?
‘बिग बॉस 20’ के अगले एपिसोड में ईशा रिखी और यंग डीएसए के बीच मुकाबले पर सबकी नजर है. ईशा के एविक्शन की खबर जरूर सामने आई है, लेकिन मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.