Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: तू लड़की है, तेरे को… बिग बॉस के घर में हंगामा शुरू, टीवी की बहु ने नाक में किया दम, घरवाले परेशान

Bigg Boss 20: तू लड़की है, तेरे को… बिग बॉस के घर में हंगामा शुरू, टीवी की बहु ने नाक में किया दम, घरवाले परेशान

Bigg Boss 20 First Episode Promo: बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड का प्रोमो आ गया है, जिसमें माही विज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. माही घर के दूसरे सदस्यों को उनके काम करने के लिए निर्देश देती नजर आती हैं. उनका ये तरीका घर के सदस्यों को पसंद नहीं आ रहा.

Written By:
Last Updated: September 7, 2026 17:12:35 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20 First Episode Promo: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है. 6 सितंबर को हुए ग्रैंड प्रीमियर के बाद घर में 16 पॉपुलर सेलेब्स की एंट्री हो चुकी है. आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम और माही विज तक, इस बार घर में अलग-अलग फील्ड से आए सितारों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है. हालांकि शो की शुरुआत के साथ ही ऐसा लग रहा है कि घर में रिश्ते बनने से पहले टकराव शुरू हो गया है.

मेकर्स ने पहले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें माही विज का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके इस अंदाज से घर वाले परेशान हो गए हैं. प्रोमो में माही घर के दूसरे सदस्यों को उनके काम करने के लिए निर्देश देती नजर आती हैं. उनका बात करने का रवैया अमन गांधी, ईशा रिखी और अरिश्फा खान को पसंद नहीं आता. इसके कारण पहले ही एपिसोड में घर का माहौल गर्म होता दिखाई देता है.

माही ने दिए ये आदेश

प्रोमो की शुरुआत माही विज से होती है. वे कहती हैं, ‘चल आ गया मेरा सामान, आ जा.’ इसके बाद अमन गांधी उनसे कहते हैं, ‘आप मुझे प्लीज बोलो, मैं आपका काम पक्का करूंगा.’ अमन की बात सुनकर माही आसिफ खान की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, ‘ये देख, ये जा रहा है बिना प्लीज के, तेरे को बड़ी प्लीज चाहिए. प्लीज बोलूं मैं तेरे को, भक!’

इसके बाद माही विज ईशा रिखी से चाय बनाने को कहती हैं. वह ईशा से कहती हैं, ‘ईशा, तेरेको चाय बनानी आती है अच्छी, कड़क. तू लड़की है ना, तुझे चाय बनानी तो आती ही होगी.’ माही की यह बात ईशा को पसंद नहीं आती और वो तुरंत पलटकर पूछती हैं, ‘आप क्या हो?’. इस पर माही उन्हें कहती हैं ‘ए शानी मत बन, चल.’

अरिश्फा और ईशा ने जताई नाराजगी

घर में बढ़ते इस तनाव के बीच अरिश्फा खान भी अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. वह माही विज के लिए कहती हैं, ‘वो मुझे ऑर्डर्स दे रही हैं.’ वहीं ईशा रिखी भी गुस्से में कहती हैं कि कल जब से वो घर में आई हैं, सबको ऑर्डर दे रही हैं कि तुम मेरी चाय बनाओ, तुम मेरे कपड़े लगाओ. ईशा ने आगे कहा कि शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला मेरी चड्डी भी धो दो.

प्रीमियर में बच्चों की भी हुई चर्चा

ग्रैंड प्रीमियर के दौरान माही विज ने अपनी निजी जिंदगी और बच्चों के बारे में भी बात की. शो पर उनकी बेटी तारा भी नजर आईं, जिनसे सलमान खान ने बातचीत की. इस दौरान माही और उनकी बेटी के बीच की बॉन्डिंग ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. बता दें कि बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले माही विज अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में थीं. माही और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल की शादी खत्म करने का फैसला किया. इसके लिए दोनों ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट दिया, जिसमें बताया था कि वे अपनी बेटी तारा और गोद लिए हुए बच्चों खुशी और राजवीर की मिलकर परवरिश करेंगे. 

MORE NEWS