Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्तों, दोस्ती और प्यार को लेकर नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं. लेकिन इस बार कंटेस्टेंट यंग डीएसए ने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर शो के दर्शक भी हैरान रह गए. दरअसल, सोशल मीडिया पर यंग डीएसए और स्काउट ओपी की बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें यंग अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को लेकर ऐसी बात बताते नजर आ रहे हैं, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. यंग ने दावा किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक-दो बार नहीं, बल्कि 10-12 बार धोखा दिया है. सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके मुताबिक समीक्षा को इसकी जानकारी तक नहीं थी.
गर्लफ्रेंड का मैसेज नहीं आया तो उदास हुए यंग डीएसए
दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के लिए उनके परिवार की तरफ से खास संदेश भेजे गए थे. इस दौरान यंग डीएसए को उनके माता-पिता और भाई की तरफ से एक ऑडियो मैसेज मिला. परिवार का संदेश सुनकर वह काफी भावुक हो गए. इसके बाद उन्हें परिवार की एक तस्वीर भी दी गई. हालांकि, यंग को उम्मीद थी कि उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा की तरफ से भी कोई संदेश आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. समीक्षा का मैसेज नहीं मिलने से वह काफी निराश नजर आए. इसके बाद उन्होंने स्काउट ओपी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की.
#YoungDSA Confessed he cheated her girlfriend Samiksha 8-10 times, and she did not know until Young came in Bigg Boss 20 House. Cheaterr…. #BiggBoss20 https://t.co/AdU945cAVd
— Bigg Boss 20 Live Fan (@Biggboss20_live) November 4, 2026
स्काउट ओपी के सामने कबूली 10-12 बार धोखा देने की बात
बातचीत के दौरान यंग डीएसए ने स्काउट ओपी से कहा कि उन्होंने समीक्षा को खो दिया है. इस पर स्काउट ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद यंग ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. यंग ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को 10-12 बार धोखा दिया है. स्काउट ने जब उनसे पूछा कि इतनी बार धोखा देने के बाद भी समीक्षा उनके साथ रही? तो यंग ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड को इस बारे में पता ही नहीं था.
बिग बॉस में आने के बाद खुला गर्लफ्रेंड के सामने राज?
यंग ने बातचीत में आगे अंदाजा लगाया कि जब वह बिग बॉस के घर में आए होंगे, तब शायद समीक्षा को उनकी इन हरकतों के बारे में पता चला होगा. ऐसे में गर्लफ्रेंड का मैसेज नहीं आना उन्हें और भी ज्यादा परेशान कर रहा था.
सोशल मीडिया पर यंग डीएसए को लेकर मचा बवाल
यंग डीएसए और स्काउट ओपी की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म करो.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अच्छा, इसलिए लव गिल को बहन नहीं बोलता है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि गर्लफ्रेंड होने के बावजूद यंग उदिति के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आते हैं. फिलहाल यंग का यह कथित कबूलनामा बिग बॉस के दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.