Bobby Deol: पूरा देओल परिवार आज भी दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के दुख से उबर नहीं पाया है. 24 नवंबर 2025 को उनके अचानक निधन की खबर ने परिवार और उनके करोड़ों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया. इस कठिन समय में एक्टर बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बातें शेयर कीं और बताया कि इस घटना ने उनके रिश्तों और सोच को किस तरह बदल दिया.
बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अपने पिता के साथ उतना समय नहीं बिताया, जितना उन्हें बिताना चाहिए था. अब उन्हें अक्सर लगता है कि काश वे उनके साथ ज्यादा बैठते, उनसे बातें करते और उनसे सीखते. इस एक्सपीरिएंस ने उन्हें ये समझाया कि जिंदगी में परिवार के साथ बिताया गया समय ही सबसे ज्यादा मायने रखता है, न कि शोहरत या पैसा.
आज भी देखते हैं पिता की यादें
बॉबी ने ये भी कहा कि वे आज भी अपने पिता के इंस्टाग्राम रील्स देखते हैं. उन वीडियोज में उन्हें वही सादगी और प्यार महसूस होता है, जो धर्मेंद्र की असली पहचान थी. उन्होंने ये भी बताया कि अपने पिता की आखिरी फिल्म के प्रीमियर पर उन्होंने उनकी शर्ट पहनी थी, जिससे उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पिता उनके साथ ही मौजूद हों.
बहनों के साथ बढ़ी नजदीकियां
धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉबी अपने सौतेली बहनों Esha Deol और Ahana Deol के और करीब आ गए हैं. उन्होंने बताया कि दुख के समय हर कोई अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है, जिससे कभी-कभी गलतफहमियां भी हो जाती हैं. लेकिन समय के साथ ये दर्द परिवार को और जोड़ देता है और रिश्तों को मजबूत बनाता है.
बॉबी देओल के बारे में
Bobby Deol बॉलीवुड के फेमस एक्टर में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ से की और इसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया. हाल के समय में उन्होंने फिल्म ‘एनिमल’ में अपने किरदार से नई पहचान बनाई. निजी जीवन में वे तान्या आहूजा के साथ शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे हैं.