Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 30 साल पुराना अल्का याग्निक का गाना, जिसका आज भी है जबरदस्त क्रेज, राहत इंदौरी ने लिखे बोल और…

30 साल पुराना अल्का याग्निक का गाना, जिसका आज भी है जबरदस्त क्रेज, राहत इंदौरी ने लिखे बोल और…

Bollywood Retro Song: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी की काफी डिमांड थी. सनी देओल की फिल्म घातक को काफी पसंद किया गया लेकिन इससे ज्यादा पसंद किया गया ममता कुलकर्णी का आइटम सॉन्ग.

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 15:32:23 IST

Mobile Ads 1x1

Bollywood Retro Song: 90 के दशक की फिल्मों को याद किया जाए और ममता कुलकर्णी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. उस दौर में ममता अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए काफी लोकप्रिय थीं. उनकी कई फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया लेकिन कुछ गाने ऐसे रहे, जिन्होंने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया. ऐसा ही एक गाना साल 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ का था, जो आज भी पार्टी और शादी समारोहों में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.

गाना शुरू होते ही बदल जाता है माहौल

सनी देओल की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ‘कोई जाए तो ले आए’ गाने में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी भले ही गंभीर थी लेकिन यह गाना अपने चुलबुले अंदाज और जबरदस्त बीट्स की वजह से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा. ममता के डांस और ग्लैमरस अंदाज ने गाने में ऐसा रंग भरा कि यह फिल्म से अलग भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया. आज भी 90s के गानों की प्लेलिस्ट में यह गाना सुनाई दे जाए तो पुराने दौर की यादें ताजा हो जाती हैं. खासकर शादी और पार्टियों में इसके बजते ही डांस फ्लोर पर माहौल बन जाता है. यही वजह है कि इसे ममता कुलकर्णी के यादगार डांस नंबर्स में गिना जाता है.

ममता के साथ दिग्गज कलाकारों की आवाज

‘कोई जाए तो ले आए’ को अलका याग्निक और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी थी. गाने के संगीत की जिम्मेदारी अनु मलिक ने संभाली थी और इसके बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे. इन दिग्गजों के शानदार मेल ने गाने को ऐसा अंदाज दिया, जो उस दौर के बाकी गानों से काफी अलग था. 

फिल्म से ज्यादा गाने ने बटोरी चर्चा

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘घातक’ में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और डैनी डेंजोंगपा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने अपनी कहानी और दमदार अभिनय से दर्शकों पर असर छोड़ा लेकिन ममता कुलकर्णी का यह गाना अपनी अलग वजह से लोकप्रिय हुआ. करीब तीन दशक बीतने के बाद भी जब ‘कोई जाए तो ले आए’ बजता है, तो 90s का वही रंग लौटता हुआ महसूस होता है.

MORE NEWS