Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सेलिना जेटली के भाई की यूएई में गिरफ्तारी का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए सख्त निर्देश

सेलिना जेटली के भाई की यूएई में गिरफ्तारी का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए सख्त निर्देश

Delhi High Court: एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और पूर्व मेजर विक्रांत जेटली यूएई में हिरासत में है. दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत सरकार को उनकी कानूनी मदद करने और वहां वकील भेजने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी.

Written By:
Last Updated: February 3, 2026 22:57:44 IST

Mobile Ads 1x1
Delhi High Court: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक कानूनी मुसीबत में फंस गए है.  उन्हें वहां की पुलिस या अधिकारियों ने अपनी कस्टडी (हिरासत) में ले लिया है. यह मामला काफी समय से चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली हाई कोर्ट ने इसमें दखल दिया है, जिससे विक्रांत की सुरक्षित वापसी की उम्मीद बढ़ गई है.
 
कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने इस मामले को बहुत गंभीर माना है.  हाई कोर्ट ने भारत के विदेश मंत्रालय को साफ निर्देश दिया है कि वे तुरंत इस मामले में बीच-बचाव करें.  कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वे दुबई और अबू धाबी में एक अच्छी वकीलों की टीम (Law Firm) तैनात करें, जो वहां की अदालत में मेजर विक्रांत का पक्ष मजबूती से रख सके. 
 
राहत की एक बड़ी बात
इस पूरे मामले में परिवार के लिए अच्छी खबर यह है कि एक वकीलों की फर्म इस केस को ‘प्रो बोनो’ यानी बिना कोई फीस लिए लड़ने को तैयार हो गई है.  हाई कोर्ट ने सरकार से कहा है कि इस काम में बिल्कुल भी देरी न की जाए.  अगर सरकार को इस आदेश को मानने में कोई भी दिक्कत आती है, तो उन्हें लिखित में इसका कारण कोर्ट को बताना होगा. 
 
आगे क्या होगा?
अदालत का मानना है कि यह मामला एक पूर्व सैनिक के सम्मान और भावनाओं से जुड़ा है.  इसलिए कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई बहुत जल्द, यानी 10 फरवरी को रखी है.  उस दिन विदेश मंत्रालय को बताना होगा कि उन्होंने अब तक क्या-क्या कदम उठाए है.  सेलिना जेटली और उनके परिवार को भरोसा है कि सरकार की मदद से उनके भाई जल्द ही सही-सलामत भारत लौट आएंगे. 
 
MORE NEWS