<
Categories: मनोरंजन

अभी खत्म नहीं हुई हमजा की कहानी! आएगा धुरंधर का तीसरा भाग? एक्टर राकेश बेदी ने किया बड़ा खुलासा

Dhurandhar 3 News: सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया है. हाल ही में फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Dhurandhar 3 News: 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर दुनियाभर में लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है. अब सभी फैंस की जुबान पर बस एक ही सवाल है- क्या ‘धुरंधर 3’ आएगी? 

सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती डिमांड के बीच फिल्म में जमील जमाली का यादगार रोल निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने इस सवाल पर बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान ने इंटरनेट पर फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर सनसनी मचा दी है.

राकेश बेदी के बयान ने मचाई खलबली

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद फैंस लगातार फिल्म के तीसरे पार्ट की डिमांड कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म में आइकॉनिक किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने एक बड़ा खुलासा किया है. जूम के साथ हुए खास इंटरव्यू में राकेश बेदी ने फिल्म की कामयाबी और इसके अगले पार्ट यानी ‘धुरंधर 3’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की. फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर जब राकेश बेदी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका तीसरा पार्ट आएगा. हालांकि, धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है, जिसे भविष्य में कभी भी दूसरे एक्टर्स के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन इस फिल्म की कहानी स्पाई के अपने वतन वापस लौटने के साथ ही खत्म हो जाती है.’

इसके साथ ही फिल्म में अपने किरदार जमील जमाली के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया, ‘दर्शकों के लिए वह सीन फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट था, लेकिन हमारे लिए वह बाकी सीन्स जैसा ही था. हालांकि, हमें इस बात का अंदाजा था कि यह सीन सिनेमाघरों में हलचल जरूर मचाएगा. धुरंधर के पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता ने दूसरे पार्ट को देखने का दर्शकों का नजरिया पूरी तरह बदल दिया था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब दर्शक फिल्म देखने के बाद यह तय नहीं करते कि वह कैसी है, बल्कि वे पहले से ही यह मानकर सिनेमाघर आते हैं कि फिल्म शानदार होगी, क्योंकि इसका पिछला हिस्सा बेहतरीन था. लोग दूसरे पार्ट को बस यूं ही देखने नहीं गए थे, बल्कि उनमें यह जानने की भारी उत्सुकता थी कि कहानी आगे क्या मोड़ लेती है. यही वजह है कि अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’

बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है जो ऐतिहासिक है. इससे पहले दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था. पहली फिल्म के बाद से ही दर्शक दूसरी फिल्म का इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही इसकी सीक्वल फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हुई तो फिल्म ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. बता दें कि अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म की कहानी पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST