Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas: वर्ल्डवाइड हिट ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की सक्सेस के बाद पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. ‘जाइए सजना’ जैसे खूबसूरत गानों में अपनी आवाज देने वाली जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपने लाइफ से जुड़ी स्ट्रगल्स शेयर कीं. जैसमीन ने बताया कि पर्सनल लाइफ के लॉसेस और सिंगिंग करियर में लगतार मिलती सक्सेस के बीच कैसे वो शराब की आदि हो गईं.
खुद अपना सहारा बनी जैसमीन
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर दिए अपने इंटरव्यू में जैसमीन बताती हैं कि बचपन में उन्होंने बहुत कुछ झेला है और इन दिनों कोई सहयोग नहीं मिला. एक समय के बाद लाइफ के संघर्षों के बारे में उन्हें खुद समझदारी से काम लेना पड़ा. उन्होंने बताया कि बेशक एक सिंगर के तौर पर वो इंडस्ट्री मे काफी नाम बना चुकी हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ में अभी भी परेशानियों ने उन्हें घेरा हुआ है.
बचपन से ही शुरू हो गया स्ट्रगल
अपने लाइफ स्ट्रगल्स को लेकर जैसमीन ने बताया कि मैंने जीवन की शुरुआत से ही काफी संघर्ष किया है. इस बीच लाइफ के कई बड़े पड़ाव पार किए और इस बीच खुद का सहारा बनने की भी पूरी कोशिश की.
कई बार लाइफ पेरेंट्स के लिए भी मुश्किल होती है और बच्चों के लिए भी, लेकिन माता पिता इस बात को क्यों नहीं समझते कि बच्चों को सही गाइडेंस और नरिशमेंट की जरूरत होती है, लेकिन माता पिता अपने बच्चों को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हो जाते हैं, जबकि बच्चे जीवन में मुश्किलें आने पर सहारा ढूंढते रह जाते हैं.
जैसमीन ने रिवील किया कि बेशक मेरे पेरेंट्स ने मेरा कई बार दिल तोड़ा, जिसके कारण आज भी मेरे दिल में कड़वाहट है. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन जब आपके पास भागने की कोई जगह नहीं होती तो आप हर चीज में घर ढूंढते हैं. मैने भी वही किया, पूरी जिंदगी भागती रही और घर की तलाश में लगी रही.
शराब में क्यों ढूढ़ना पड़ा सहारा?
जैसमीन बताती है कि लाइफ के स्ट्रगल्स के बीच आप कहीं न कहीं सहारा तलाशते हैं. मुझे भी उन दो-तीन सालों में की गई गलतियों को लेकर पछतावा है. उस समय कई चीज़ें एक साथ हो गईं. जहां एक तरफ मैं फेमस हो रही थी. वहीं, दूसरी तरफ मैं कई तरह की इमोशन्स से डील कर रही थी.
मेरी फैमिली के कई रिश्ते टूट गए, मेरे पिता का देहांत हो गया, और फिर मैं सफल भी हो गई. इस बीच सहारा के तलाश में मैने शराब पीना भी शुरू किया, लेकिन आज इस बात का बहुत पछतावा होता है. लेकिन उस वक्त मेरे लिए वो जरूरी भी थी.
देश-विदेश में कमाया नाम
जैसमीन सैंडलस ने बताया कि पर्सनल लाइफ के स्ट्रगल्स तो थे, लेकिन करियर में सक्सेस हासिल करके चीजों को संभाला. आपको बता दें कि जैसमीन का जन्म तो पंजाब के जालंधर में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश कैलिफोर्निया में हुई. उन्होंने 2008 में रिलीज्ड मुसकान सॉन्ग से अपना डेब्यू किया.
बोहेमिया के साथ ‘गुलाबी’ एल्बम में काम किया. 2014 में सलमान खान की ‘किक’ फिल्म में यो यो हनी सिंह के साथ ‘यार ना मिले’ सॉन्ग में उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आई. हाल ही में, धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज में भी जैस्मीन ने शरारत, मैं और तू, जाइए सजना और आरी आरी जैसे गानों में अपनी आवाज दी है.