Jasmine Sandlas: संघर्षों से भरा था जीवन, शराब पीने की लग गयी थी लत, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘जाइये सजना’ की सिंगर ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में धुरंधर: द रिवेंज के गाने ‘जाइये सजना’ में अपनी आवाज देने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आई थीं जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये. फिलहाल सिंगर जैस्मीन इस समय अपने गानों की ग्रैंड सफलता का आनंद ले रही हैं.
पारिवारिक संघर्ष
पिछले कई वर्षों से जैस्मीन का पारिवारिक जीवन संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने बताया कि माता-पिता उनके साथ बहुत सख्त थे, जिसकी वजह से उनके मन में अपने पेरेंट्स के लिए बेहद नाराजगी भरी हुई है.
शुरूआती जीवन
जैस्मीन का जन्म जालंधर में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश कैलिफोर्निया में हुई है. उन्होंने 2008 में अपना पहला गाना 'मुस्कान' लांच किया.
'किक' फिल्म ने दी बड़ी सफलता
जैस्मीन सैंडलस को पहला बड़ा ब्रेक और सफलता सलमान खान की फिल्म 'किक' से मिली. इस फिल्म के गाने 'मैनु यार न मिले' गाने को जैस्मीन ने गाया था.
प्रमुख गाने
उनके हालिया हिट गानों में फिल्म मुंज्या (2024) का "तरस", फिल्म धुरंधर (2025) का "शरारत" और टाइटल ट्रैक, साथ ही धुरंधर: द रिवेंज (2026) के "मैं और तू" और " जाइये सजना" शामिल हैं.
शराब की लत
पॉडकास्ट में बात करते हुए जैस्मीन ने बताया कि जब वो जिंदगी में बेहद परेशां थीं, उन 2-3 वर्षों में उन्हें शराब की बुरी आदत लग गयी. उन्होंने कहा उस वक्त मेरे पिता गुजर चुके थे और वो इमोशनली बेहद कमजोर हो गयी थी, जिसके वजह से उन्होंने खूब शराब पी. सिंगर ने बताया कि उन्हें इसका अफ़सोस है.
पुरस्कार
उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2016 का सबसे लोकप्रिय गीत और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए स्क्रीन पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें TEDx टॉक्स, MTV कोक स्टूडियो और स्पोकन वर्ड प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया गया था.