Live TV
Search
Home > मनोरंजन > खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में खत्म हुई नाराजगी, अविका गौर और जैस्मीन भसीन की फिर से हुई दोस्ती! ‘बालिका वधू’ एक्ट्रेस ने मांगी माफी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में खत्म हुई नाराजगी, अविका गौर और जैस्मीन भसीन की फिर से हुई दोस्ती! ‘बालिका वधू’ एक्ट्रेस ने मांगी माफी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में अविका गोर और जैस्मिन भसीन का रिश्ता फिर से पहले जैसा हो गया है. कभी एक-दूसरे के बेहद करीब रहीं ये दोनों एक्ट्रेस की दोस्ती में दरार आ गई थी, लेकिन रियलिटी शो ने उनके रिश्ते को फिर से सामान्य कर दिया.

Written By:
Last Updated: August 10, 2026 19:19:12 IST

Mobile Ads 1x1
Avika Gor Jasmine Bhasin Friendship: खतरों के खिलाड़ी 15 के एक एपिसोड के दौरान शो में ट्विस्ट तब आया जब अविका गौर ने जैस्मीन भसीन से अतीत में उसे गलत समझने और उससे दूरी बनाए रखने के लिए माफी मांगते हुए नजर आईं. 
 
बता दें कि अविका और जैस्मीन के बीच गहरी दोस्ती हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में किसी बात की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी और दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रही थीं. 

अविका गोर ने मांगी माफी 

बालिका वधू एक्ट्रेस अविका ने कहा, “जैस्मीन बहुत ही प्यारी है. मुझे बेहद अफसोस है कि मैंने अतीत में उसे गलत समझा.” अविका ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि उसे यह एहसास हुआ कि मैंने उससे बात करना बंद क्यों किया था, लेकिन अब मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि आज वह मुझसे इतना प्यार करती है, जबकि मेरे मन में उसके लिए इतने सारे गलत विचार थे, जो वास्तव में सकारात्मक नहीं थे.” जैस्मिन से माफी मांगते हुए अविका फूट-फूटकर रोने लगीं और बोलीं, “बहुत मन करता है कि उनसे सॉरी बोलूं पर समझ नहीं आता कैसे बोलूं.” 

जैस्मीन भसीन ने किया माफ़ 

जैस्मिन ने अविका की माफी स्वीकार कर ली और आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया. जैस्मिन ने अपनी पुरानी दोस्त को दिलासा देते हुए कहा, ‘कोई बात नहीं, बेबी.’ यह पल देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने इस प्यारे मिलन पर खुशी जाहिर की. टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अविका ने जैस्मीन के साथ अपने पुनर्मिलन के बारे में बात की औरकहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मुझे जैस्मीन के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिल रहा है. हमारी दोस्ती जो इतनी पुरानी है वो फिर से पहले की तरह हो गई है.’

MORE NEWS