Ranbir Kapoor Apology Video: रणबीर कपूर दशहरे के कार्यक्रम में 'जीत' की जगह 'अंत' बोलने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए. बाद में उन्होंने चेन्नई में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी.
Ranbir Kapoor Apology Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच दशहरे के एक कार्यक्रम में उनके मुंह से निकले एक गलत शब्द ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया. कोलकाता में आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान रणबीर अच्छाई और बुराई की लड़ाई पर बात कर रहे थे. तभी वह ‘जीत’ की जगह ‘अंत’ बोल गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब रणबीर ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान इस गलती के लिए माफी मांगी है.
दरअसल, रणबीर कपूर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी.’ रणबीर के इस बयान में ‘अंत’ शब्द का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन गया. लोगों का कहना था कि वह कहना चाहते थे कि आखिर में सच्चाई और अच्छाई की जीत होगी, लेकिन गलती से उन्होंने ‘जीत’ की जगह ‘अंत’ बोल दिया. चूंकि रणबीर अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा होने लगी.
RANBIR KAPOOR APOLOGISES FOR DUSSEHRA SPEECH SLIP Ranbir Kapoor apologised for mistakenly saying that truth and goodness would meet their end during a Dussehra event in Kolkata on 20 October while speaking about the triumph of good over evil. https://t.co/Fz0xvHXVxy
— Ravi Prakash Official (@raviprakash_rtv) October 22, 2026
21 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रणबीर ने इस घटना पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरे के कार्यक्रम में उनकी जुबान फिसल गई थी और वह अपनी बात सही तरीके से नहीं कह पाए. रणबीर ने कहा, ‘मैं उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कल दशहरे के कार्यक्रम में हुई थी. मेरी जुबान फिसल गई थी. मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी.’ एक्टर ने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका अफसोस है.
माफी मांगते समय रणबीर को अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का एक गाना भी याद आ गया. उन्होंने एआर रहमान के संगीत से सजे इस गाने की लाइन दोहराई, ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे.’ इस लाइन के जरिए रणबीर ने समझाया कि कई बार इंसान कहना कुछ चाहता है, लेकिन शब्दों के कारण बात का मतलब बदल जाता है. कार्यक्रम में उनके पास बैठीं साई पल्लवी भी उनकी बात सुनकर मुस्कुराती नजर आईं.
रणबीर का माफी मांगने वाला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने उनकी गलती को सामान्य मानते हुए उनका समर्थन किया. वहीं, कुछ लोगों ने उनके बोलने के तरीके पर टिप्पणी की. फिलहाल रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है और गलती के लिए माफी भी मांग ली है. अब देखना होगा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है.
Ring 5 launched in India: Oura Ring 5 भारत में पेश की गई है. इसकी…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें टीवी अभिनेत्री…
২০২৬ সালের ১০ অক্টোবর থেকে ১৫ নভেম্বর পর্যন্ত চালু থাকা এই অফারগুলির মধ্যে রয়েছে কনজিউমার…
Bhuvneshwar Kumar Comeback: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद…
Dausa Gangrape Case: दौसा में 16 साल की गर्भवती नाबालिग से तीन आरोपियों ने अगवा…
Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला…