Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी ला रही हैं. मेकर्स ने टीजर जारी किया है, जिसमें दोनों मीडिया से शो की डिटेल छिपाते नजर आए.
नए शो में साथ दिखेंगे गौरव-श्रद्धा
: टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने नए शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के खत्म होने के बाद अब वह एक नई कहानी लेकर आ रही हैं. इस शो में पहली बार गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी नजर आएगी. मेकर्स ने शो का टीजर जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है.
शो के टीजर में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. वहां मौजूद पैपराजी उनसे उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल पूछते हैं, लेकिन दोनों कलाकार शो से जुड़ी जानकारी बताने से बचते नजर आते हैं. इस वजह से दर्शकों के मन में शो की कहानी और किरदारों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.
एकता कपूर ने बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के खत्म होने के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा था कि उनका अगला शो कौन-सा होगा. वह ऐसी कहानी बनाना चाहती थीं, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ सकें. एकता ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को एक साथ लाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दोनों कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहती थीं. अब यह मौका मिलने पर वह उत्साहित भी हैं और थोड़ी घबराई हुई भी हैं. उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस नई जोड़ी को खूब पसंद करेंगे.
एकता कपूर का कहना है कि टेलीविजन उनके लिए हमेशा खास रहेगा. टीवी की कहानियों और किरदारों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे दर्शकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका नया शो भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाएगा. एकता के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने दर्शकों को यादगार अंत दिया और अब वह एक नई कहानी के साथ नई शुरुआत करना चाहती हैं.
मेकर्स ने अभी तक शो के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, टीजर के साथ इस्तेमाल किए गए हैशटैग DHGA को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो का नाम धागाहो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पुराने सेट को भी नए शो के लिए तैयार किया जा रहा है. इसकी शूटिंग अक्टूबर के आखिरी दिनों में शुरू होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना है. इसका प्रीमियर नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है.
यह शो एक आधुनिक प्रेम कहानी बताया जा रहा है. इसमें गौरव खन्ना अपने पुराने रोमांटिक हीरो वाले अंदाज से अलग किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं, श्रद्धा आर्या ‘कुंडली भाग्य’ और ‘तुम्हारी पाखी’ जैसे शो से पहचान बना चुकी हैं. फिलहाल शो की कहानी, कलाकारों के किरदार और रिलीज डेट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आना बाकी है. अब देखना होगा कि गौरव और श्रद्धा की नई जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.
Saurabh Das-Ashutosh Ranka: सुनवाई के दौरान सौरभ और आशुतोष के वकील अभिक चिमनी ने जब…
Unnao Murder Case: कुथ समय पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सबको हैरान कर…
India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming: हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…
Delhi Winter Action Plan 2026: दिल्ली सरकार ने सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को यह पक्का…
IND vs NZ: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर…
Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की पिंडली की चोट से वापसी में देरी हो…