Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ektaa Kapoor New Show: प्रीता और अनुज की नई शुरुआत! नए शोमें साथ दिखे गौरव-श्रद्धा, केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ektaa Kapoor New Show: प्रीता और अनुज की नई शुरुआत! नए शोमें साथ दिखे गौरव-श्रद्धा, केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी ला रही हैं. मेकर्स ने टीजर जारी किया है, जिसमें दोनों मीडिया से शो की डिटेल छिपाते नजर आए.

Written By:
Last Updated: October 21, 2026 15:04:04 IST

Mobile Ads 1x1

Ektaa Kapoor New Show

:
टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने नए शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के खत्म होने के बाद अब वह एक नई कहानी लेकर आ रही हैं. इस शो में पहली बार गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी नजर आएगी. मेकर्स ने शो का टीजर जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है.

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी का टीजर जारी

शो के टीजर में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. वहां मौजूद पैपराजी उनसे उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल पूछते हैं, लेकिन दोनों कलाकार शो से जुड़ी जानकारी बताने से बचते नजर आते हैं. इस वजह से दर्शकों के मन में शो की कहानी और किरदारों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

एकता कपूर ने नए शो को लेकर क्या कहा?

एकता कपूर ने बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के खत्म होने के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा था कि उनका अगला शो कौन-सा होगा. वह ऐसी कहानी बनाना चाहती थीं, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ सकें. एकता ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को एक साथ लाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दोनों कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहती थीं. अब यह मौका मिलने पर वह उत्साहित भी हैं और थोड़ी घबराई हुई भी हैं. उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस नई जोड़ी को खूब पसंद करेंगे.

टीवी को हमेशा अपना घर मानती हैं एकता कपूर

एकता कपूर का कहना है कि टेलीविजन उनके लिए हमेशा खास रहेगा. टीवी की कहानियों और किरदारों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे दर्शकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका नया शो भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाएगा. एकता के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने दर्शकों को यादगार अंत दिया और अब वह एक नई कहानी के साथ नई शुरुआत करना चाहती हैं.

क्या ‘धागा’ होगा शो का नाम?

मेकर्स ने अभी तक शो के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, टीजर के साथ इस्तेमाल किए गए हैशटैग DHGA को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो का नाम धागाहो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पुराने सेट को भी नए शो के लिए तैयार किया जा रहा है. इसकी शूटिंग अक्टूबर के आखिरी दिनों में शुरू होने की उम्मीद है.

नवंबर में हो सकता है शो का प्रीमियर

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना है. इसका प्रीमियर नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें:  Kala hiran Case: 8 साल, धमकियां और फायरिंग! सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग? जानें दुश्मनी की पूरी कहानी

गौरव खन्ना दिखेंगे नए अंदाज में

यह शो एक आधुनिक प्रेम कहानी बताया जा रहा है. इसमें गौरव खन्ना अपने पुराने रोमांटिक हीरो वाले अंदाज से अलग किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं, श्रद्धा आर्या ‘कुंडली भाग्य’ और ‘तुम्हारी पाखी’ जैसे शो से पहचान बना चुकी हैं. फिलहाल शो की कहानी, कलाकारों के किरदार और रिलीज डेट से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आना बाकी है. अब देखना होगा कि गौरव और श्रद्धा की नई जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan Emotional Video: गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोने लगी सारा खान, साथ खड़े देखते रहे आयुष्मान खुराना! आखिर क्यों इमोशनल हुईं एक्ट्रेस?

MORE NEWS