Live TV
Search
Home > मनोरंजन > मनोरंजन या भावनाओं से खिलवाड़? ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर छिड़ा कानूनी संग्राम, क्या कोर्ट लगाएगी रोक?

मनोरंजन या भावनाओं से खिलवाड़? ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर छिड़ा कानूनी संग्राम, क्या कोर्ट लगाएगी रोक?

Netflix Controversy : नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडित' अपने नाम की वजह से मुसीबत में पड़ गई है. वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दी है और मांग की है कि इस फिल्म को रिलीज न होने दिया जाए. उनका कहना है कि 'पंडित' शब्द के साथ 'घूसखोर' जोड़ना ब्राह्मण समाज का अपमान है और इससे लोगों की भावनाओं को दुख पहुंचा है. याचिका में साफ कहा गया है कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, तब तक इसे न दिखाया जाए.

Written By:
Edited By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-04 22:13:46

Mobile Ads 1x1
Netflix Controversy : नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है.  यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गई है.  फिल्म के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी नाराजगी जता रहे है और इसका कड़ा विरोध कर रहे है.  विवाद इतना बढ़ गया है कि अब यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है.  वकील विनीत जिंदल ने फिल्म के खिलाफ कोर्ट में अर्जी (याचिका) दी है.  इस कानूनी कार्रवाई की वजह से अब फिल्म के रिलीज होने पर खतरा मंडराने लगा है, यानी हो सकता है कि फिल्म तय समय पर रिलीज न हो पाए. 
 
क्या है पूरा मामला?
वकील विनीत जिंदल ने कोर्ट में अर्जी देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.  उनका कहना है कि फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ बहुत ही गलत है.  याचिका के मुताबिक, ‘पंडित’ शब्द के साथ ‘घूसखोर’ (रिश्वतखोर) जोड़ना ब्राह्मण समुदाय का अपमान है.  इससे समाज में उनकी छवि खराब होती है और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचती है. 
 
कोर्ट से क्या मांग की गई है?
याचिका में कहा गया है कि किसी भी फिल्म को मनोरंजन के नाम पर किसी जाति या समुदाय का मजाक उड़ाने का हक नहीं है.  वकील ने कोर्ट से अपील की है कि जब तक इस फिल्म का नाम बदला नहीं जाता, तब तक इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज न करने दिया जाए.  अब हर कोई यह देख रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है. 

MORE NEWS