Sanoj Mishra on Monalisa Allegations: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस मामले पर निर्देशक ने टिप्पणी की है. साथ ही बताया कि यह उनके खिलाफ बड़ी साजिश की जा रही है.
मोनालिसा और सनोज मिश्रा
Sanoj Mishra: फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने गलत तरीके से छूने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. अब इस मामले पर सनोज मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साजिश का आरोप लगाते हुए किसी भी तरह की गलती से इनकार किया और कहा कि विवाद के बढ़ते जाने के कारण यह उनका ‘आखिरी वीडियो’ हो सकता है.
सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘देशवासियों को नमस्कार. जैसा कि आप सभी देख रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से मोनालिसा के लव जिहाद मामले के सामने आने के बाद, मैंने पीड़ित परिवार के समर्थन में देश भर में इसके खिलाफ अभियान चलाया. देशवासियों ने इसकी बहुत सराहना की और समर्थन भी दिया. लेकिन अब स्थिति थोड़ी बदलने लगी है. बात यह है कि जिहादियों के साथ-साथ केरल के ईसाई मिशनरी भी एकजुट होकर मेरे खिलाफ संयुक्त साजिश रच रहे हैं. आज, जैसा कि आप देख सकते हैं, उस लड़की को सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बोलने के लिए उकसाया और प्रभावित किया जा रहा है, जहां बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं.’
आगे डायरेक्टर ने कहा, ‘जिहादी इसी तरह से लोगों का दिमाग बहकाते हैं और किसी को किस हद तक ले जा सकते हैं. यह वही लड़की है जिसे मैं पढ़ाया करता था. मेरे अपने बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे और पूछते थे कि मैं मोनालिसा को क्यों पढ़ाता हूं, उन्हें क्यों नहीं. मेरा उससे इतना गहरा लगाव था, और आज देखिए हालात कितने बिगड़ गए हैं. अब मैं उस पिता का दर्द भी समझ सकता हूं जिसकी बेटी मोना लिसा ने कहा कि उसे मुझसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है. इस लिहाज से, मेरे ऊपर लगाए गए आरोप और जो कुछ हो रहा है, वो कोई बड़ी बात नहीं है. मैं हमेशा किसी भी स्थिति का सामना करने और उससे लड़ने में सक्षम हूं. मैं जिहादियों या गद्दारों के सामने कभी सिर नहीं झुकाऊंगा.’
अंत में डायरेक्टर ने कहा, ‘आज मैं आप सभी से वादा करता हूं कि जिस तरह से इन लोगों ने साजिश रचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मेरे खिलाफ अफवाहें फैलाई हैं. उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है. वे क्यों देख रहे हैं? क्योंकि पहले जितने भी वीडियो आप देखते हैं, उनमें मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही कही हैं. केरल में, जहां बड़े-बड़े मंत्री खुलेआम ऐसी शादियों को बढ़ावा दे रहे हैं और ‘द रियल केरल स्टोरी’ जैसे पोस्टर जारी कर रहे हैं, यह सब सनातन धर्म को बदनाम करने और उस पर कलंक लगाने के लिए किया जा रहा है. साथियों हो सकता है कि ये मेरा अंतिम वीडियो हो सकता है.’
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे साथ गलत हुआ है और मुझे सिर्फ न्याय चाहिए. सनोज मिश्रा ने मेरे साथ बेहद गलत तरीके से व्यवहार किया और मुझे अनुचित तरीके से छुआ. जब मैंने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए कहा कि यह मेरी पहली फिल्म है. इस पर गुस्से में मैंने कहा कि क्या एक फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे?’ इसी के बाद से विवाद और बढ़ चुका है.
Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के…
आदित्य बिड़ला ग्रुप के जब आरसीबी को खरीदने की खबर आई तो फैंस अनन्या बिड़ला…
Ashok Kharat Viral MMS: नासिक के ज्योतिषी अशोक खरत के घिनौने खेल का पर्दाफाश! गिरफ्तारी…
Ram Navami 2026 Bank Holiday: देश भर में राम नवमी 2026 की बैंको के छुट्टी…
Morning Consult survey: दुनियाभर में PM मोदी का जादू बरकरार! जहां मैक्रों जैसे दिग्गज अपनी…
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत…