Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दस्तावेज दिखाने को कहा तो भड़क उठा टेंपो चालक, बीच सड़क गाड़ी में लगा दी आग; तलवार और काला झंडा लेकर मचाया हड़कंप

दस्तावेज दिखाने को कहा तो भड़क उठा टेंपो चालक, बीच सड़क गाड़ी में लगा दी आग; तलवार और काला झंडा लेकर मचाया हड़कंप

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस सड़क पर तलाशी ले रही थी. इसी दौरान एक टैंपो उधर से गुजरा और पुलिस ने उसे रोका. ड्राइवर रुका और नाराज होकर बहस करते हुए उसने गाड़ी को ही आग लगा दी.

Written By:
Published: November 12, 2026 16:05:58 IST
Last Updated: November 12, 2026 16:05:58 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैफिक पुलिस की एक सामान्य जांच अचानक सनसनीखेज घटना में बदल गई. सड़क पर दौड़ रहे एक मालवाहक टेंपो को पुलिसकर्मियों ने दस्तावेज जांचने के लिए रोका था लेकिन चालक इस कदर नाराज हो गया कि उसने अपने ही वाहन को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसने सड़क से गुजर रहे लोगों को दहशत में डाल दिया.

गुस्से में आपा खो बैठा ड्राइवर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना गुरुवार (12 नवंबर) सुबह करीब 8:30 बजे की है. गाजीपुर बॉर्डर के पास यातायात पुलिस के जवान वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक मालवाहक टेंपो को रुकने का इशारा किया और चालक से वाहन के जरूरी कागजात दिखाने को कहा. आरोप है कि दस्तावेज मांगे जाने से चालक बुरी तरह भड़क गया. वह टेंपो से नीचे उतरा और कुछ ही देर में उसने ज्वलनशील पदार्थ निकालकर अपने ही वाहन में आग लगा दी.

आग की लपटों में घिरा टेंपो

सड़क पर खड़े टेंपो से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई. घटना के कथित वीडियो में वाहन धू-धूकर जलता दिखाई दे रहा है. इस दौरान चालक का व्यवहार और भी ज्यादा चौंकाने वाला था. वह आग के पास ही हथियार लेकर खड़ा नजर आया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. दमकल कर्मियों की मदद से जलते टेंपो की आग पर काबू पाया गया.

हाथ में तलवार और काला झंडा

मामला सिर्फ टेंपो में आग लगाने तक सीमित नहीं रहा. कथित वीडियो में व्यक्ति एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में काला झंडा लहराता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि उसने सड़क पर हथियार लहराकर लोगों में दहशत पैदा की और यातायात बाधित कर दिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया. कुछ देर के लिए इलाके में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही.

ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

MORE NEWS