होम / Gud Se Meetha Ishq शो में मुख्य लीड पंखुड़ी के पति अभिनेता गौतम रोड़े निभाएंगे कैमियो किरदार

Gud Se Meetha Ishq शो में मुख्य लीड पंखुड़ी के पति अभिनेता गौतम रोड़े निभाएंगे कैमियो किरदार

Prachi • LAST UPDATED : April 13, 2022, 2:26 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Gud Se Meetha Ishq: स्टार भारत हमेशा अपने दर्शकों को कुछ नया परोसने के लिए तत्पर रहा है फिर चाहे वो फिक्शन शोज हो या नॉन फिक्शन शोज हों। दर्शकों ने हमेशा इन शोज के यूनिक कॉन्सेप्ट को पसंद किया है। एक बार फिर स्टार भारत (Star Bharat NEW Show) एक नए फिक्शन शो ‘गुड़ से मीठा इश्क’ (Gud Se Meetha Ishq) के साथ लौट रहा है जहां मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी एक टूरिस्ट गाइड के रूप में नजर आएंगी जो इस पुरुष प्रधान समाज में निहित रूढ़िवादी सोच को मात देंगी। खास बात यह है कि इस शो में जहां अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthi) एक बार फिर काजू के दमदार किरदार में नजर आएंगी

वहीं बताया जा रहा है कि उनके पति और पेशे से अभिनेता (Gautam Rode) गौरत रोड़े (Gautam Rode to deliver a cameo in the show) इस शो में कमियो किरदार निभाते हुए जल्द नजर आएंगे! है ना चौका देने वाली खबर! हो भी क्यों न, क्योंकि रियल लाइफ कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

हालांकि, दर्शकों ने इस खूबसूरत जोड़ी का रोमांस सोशल मीडिया पर देखा है पर इसे स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए बहुत इंट्रेस्टिंग होगा। शो के सेट पर मौजूद सूत्र के अनुसार गौतम रोड़े को इस शो में कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उनके किरदार को लेकर अबतक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। भले ही गौतम अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ इस शो में रोमेंस करते नजर आएं या दोनों एक दुसरे के अपोजिट खड़े हों। दोनों को समान स्क्रीन शेयर करते हुए देखना ही दर्शकों के लिए बहुत इंट्रेस्टिंग होगा।

Read More: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने प्रिया बेनीवाल संग की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे

Read More: अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होगी

Read More: नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Read More: शादी की तैयारियों के चलते रणबीर कपूर के घर के बाहर सिक्योरिटी हुई टाइट, वेंडिग फोटोज और वीडियो नहीं हो पाएगी लीक!

Connect Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT