Hayden Panettiere Death Cause: मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर की 36 साल की उम्र में मौत हो गई है. हेडन जिन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, बाद में “हीरोज़” और “नैशविले” जैसे शो से पॉपुलर हुईं. उनके रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी मौत को कन्फर्म किया.हेडन पैनेटीयर के रिप्रेजेंटेटिव ने एबीसी न्यूज़ को दिए एक स्टेटमेंट में एक्ट्रेस की मौत को कन्फर्म किया. हालांकि, हेडन की मौत की वजह का पता नहीं चला है. उनकी मौत से जुड़ी डिटेल्स अभी तक जारी नहीं की गई हैं.
हेडन की मौत उनके जन्मदिन से ठीक पांच दिन पहले हुई. वह 21 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मनातीं.
हेडन के रिप्रेजेंटेटिव ने क्या कहा?
हेडन के रिप्रेजेंटेटिव ने एक स्टेटमेंट में कहा, “बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी हेडन के दुखद निधन की घोषणा कर रहे हैं.” उन्होंने हेडन को एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर भी याद किया, जिन्होंने अपने आस-पास के लोगों और उनका काम देखने वाले दर्शकों को बहुत खुशी दी.
चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत
हेडन पैनेटीयर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी.बाद में उन्होंने टेलीविज़न और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई.उन्हें साइंस-फिक्शन ड्रामा “हीरोज़” में क्लेयर बेनेट के रोल से काफी पॉपुलैरिटी मिली.बाद में उन्होंने म्यूज़िकल ड्रामा “नैशविले” में जूलियट बार्न्स का रोल किया, यह रोल उन्होंने 2012 से 2018 तक निभाया.
उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक किताब में लिखा
हेडन की फिल्मों में “रिमेम्बर द टाइटन्स,” “रेजिंग हेलेन,” “आइस प्रिंसेस,” “आई लव यू, बेथ कूपर,” “स्क्रीम 4,” और “स्क्रीम VI” शामिल हैं. वह टेलीविज़न फिल्म “अमांडा नॉक्स” में भी दिखीं. उनकी किताब, “दिस इज़ मी – ए रेकनिंग,” मई में रिलीज़ हुई थी. किताब के बारे में दिए गए इंटरव्यू में, उन्होंने अपने बचपन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इतने सालों के अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात की.