<
Categories: मनोरंजन

KBC 2026 में कानपुर का जलवा! अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे उद्देश्य; अब होगा ज्ञान का असली इम्तिहान!

KBC 2026: कानपुर के उद्देश्य सचान KBC की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे. फीस के कारण पढ़ाई छूटने के बाद उन्होंने गरीब बच्चों के लिए मुफ्त स्कूल शुरू किया.

KBC 2026: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नए सीजन में कानपुर के उद्देश्य सचान अपनी कहानी और ज्ञान से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे. सोन‍ी टीवी के इस लोकप्रिय क्विज शो में उद्देश्य को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला है. उनके KBC में पहुंचने की खबर से कानपुर के लोगों और उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है. उद्देश्य सचान ‘गुरुकुलम- खुशियों वाला स्कूल’ के संस्थापक हैं. वह गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का काम करते हैं. उद्देश्य बुधवार और गुरुवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले KBC के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते दिखाई देंगे. शो का एक प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें उद्देश्य बिग बी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

स्कूल से निकाल दिया गया

उद्देश्य की कहानी काफी प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि जब वह कक्षा तीन में पढ़ते थे, तब फीस जमा नहीं कर पाने के कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. इस घटना का उन पर गहरा असर पड़ा. उसी समय उन्होंने तय कर लिया था कि वह बड़ा होकर ऐसा स्कूल बनाएंगे, जहां पैसे की कमी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उद्देश्य ने साल 2019 में पेड़ के नीचे सिर्फ 12 बच्चों को मुफ्त पढ़ाना शुरू किया था. धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ती गई और आज उनके स्कूल में 150 से ज्यादा गरीब और झुग्गी-बस्ती के बच्चे पढ़ रहे हैं.

पढ़ाई से लेकर कंप्यूटर की शिक्षा

उद्देश्य के गुरुकुलम में बच्चों को पढ़ाई के साथ कई जरूरी सुविधाएं भी मुफ्त दी जाती हैं. यहां बच्चों को किताबें, स्कूल ड्रेस और बैग जैसी चीजें भी बिना किसी फीस के दी जाती हैं. इसके अलावा बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है. उद्देश्य का कहना है कि उनका सपना है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य का मौका मिले. वह चाहते हैं कि किसी भी बच्चे को सिर्फ पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़नी न पड़े.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मैं पहली बार…’ काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे अरिजीत सिंह, पहली बार करेंगे ये काम

KBC में पहुंचने से बढ़ी खुशी

 उद्देश्य की इस प्रेरणादायक कहानी को पहले दैनिक जागरण ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था. 7 जुलाई के अंक में उनके काम और गुरुकुलम से जुड़ी कहानी प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद कई लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की. अब उद्देश्य सचान का KBC की हॉट सीट तक पहुंचना उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर वह न सिर्फ सवालों के जवाब देंगे, बल्कि अपनी कहानी भी देश के सामने रखेंगे. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि उद्देश्य KBC में कितनी रकम जीतते हैं और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत कितनी खास रहती है.

ये भी पढ़ें: ‘छठी मईया सुन लीं ना विनती हमार’…, तमन्ना भाटिया का भक्ति रूप देख फैंस हुए दीवाने, जानिए कब रिलीज होगा ‘The VAAN’ का नया गाना

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…

Last Updated: October 1, 2026 13:46:02 IST

Cricket Rule Changes: अब बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा तो मिलेगा नोट-आउट! 1 अक्टूबर से लागू हुए 73 नए नियम

1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…

Last Updated: October 1, 2026 13:34:16 IST

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST