Live TV
Search
Home > मनोरंजन > खत्म हुआ 14 साल का वनवास! मामी-भांजे ने साथ में दिए पोज, कश्मीरा ने कही ऐसी बात कि सब हो गए परेशान

खत्म हुआ 14 साल का वनवास! मामी-भांजे ने साथ में दिए पोज, कश्मीरा ने कही ऐसी बात कि सब हो गए परेशान

कृष्णा अभिषेक और उनकी मामी सुनीता आहूजा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. हालांकि अब 14 सालों बाद दोनों के बीच सारा विवाद खत्म हो गया है. कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा ने सुनीता के साथ फोटोज भी क्लिक कराए.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 18:06:33 IST

Mobile Ads 1x1

Krushna Abhishek and Sunita Ahuja Reunion: एक समय पर गोविंदा और सुनीता आहूजा, उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद गोविंदा और कृष्णा के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी. हालांकि कुछ समय बाद गोविंदा और कृष्णा ने सब सुलझा लिया, लेकिन मामी सुनीता की नाराजगी खत्म नहीं हुई. हालांकि अब कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता के बीच विवाद खत्म हो गया है. दोनों ने अपनी सारी नाराजगी दूर कर ली है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता को साथ में हंसते-मुस्कुराते देखा गया है. 

साथ में दिखे कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता

ये वीडियो लाफ्टर शो के सेट से सामने आया है. पैपराजी ने शो के दौरान कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता की फोटोज साथ में क्लिक की हैं. तीनों ने साथ में हग करते हैं और वे तीनों काफी खुश नज़र आते हैं. कृष्णा ने मीडिया फोटोग्राफर्स से कहा कि आज उनके लिए बड़ा दिन है. सुनीता ने कहा कि आज उनका 4 साल का वनवास खत्म हो गया. इसके बाद कश्मीरा ने कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान हो गए. कश्मीरा ने कहा कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा. इस पर सुनीता ने भी हां बोला. वहीं फैंस तीनों को साथ देखकर काफी खुश हैं. वे जमकर वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं लोग कश्मीरा की बात से हैरान होकर पूछ रहे हैं कि अब किसका वनवास शुरू होने वाला है? 

गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही अनबन!

बता दें कि कुछ दिनों से सुनीता और गोविंदा के बीच काफी अनबन चल रही है. सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. वे अपने बच्चों के साथ गोविंदा से अलग रह रही हैं. उन्होंने कहा था कि गोविंदा का काफी साल छोटी लड़की से अफेयर था. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि गोविंदा ने कभी अपने बेटे यशवर्धन के करियर में भी मदद नहीं की थी.  हालांकि गोविंदा ने इस बात को नकार दिया. कुछ दिनों पहले दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं. 

MORE NEWS