Live TV
Search
Home > मनोरंजन > किस्मत ने ली करवट! शूटिंग देखने गयी थी और बन गयी एक्ट्रेस, ‘मामा शकुनि’ ने दिलाया बड़ा रोल

किस्मत ने ली करवट! शूटिंग देखने गयी थी और बन गयी एक्ट्रेस, ‘मामा शकुनि’ ने दिलाया बड़ा रोल

Doordarshan Mahabharat Actress: वर्षा उसगांवकर जब शूटिंग देखने गयी थीं, तभी सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल की नजर उन पर पड़ी, और वर्षा उसगांवकर के चेहरे की मासूमियत देखकर उन्होंने उन्हें महाभारत की महत्वपूर्ण पात्र 'उत्तरा' का रोल ऑफर कर दिया.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 22, 2026 11:43:47 IST

Mobile Ads 1x1

Doordarshan Mahabharat Actress: जब दूरदर्शन में ‘महाभारत’ सीरियल शुरू हुआ था, तब इसकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. बहुत लोग इसकी शूटिंग देखने के लिए भी इकट्ठे हुए थे. शूटिंग देखने वाली इसी भीड़ में एक लड़की भी खड़ी थी वर्षा उसगांवकर, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि शूटिंग देखना उनकी किस्मत बदलकर रख देगा.

वर्षा जब शूटिंग देखने गयी थीं, तभी सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल की नजर उन पर पड़ी, और वर्षा उसगांवकर के चेहरे की मासूमियत देखकर उन्होंने उन्हें महाभारत की महत्वपूर्ण पात्र ‘उत्तरा’ का रोल ऑफर कर दिया.

एक्ट्रेस बनने की फिल्मी कहानी 

वर्षा उसगांवकर की स्टोरी किसी फिल्म या परीकथा जैसी है. उनका तो एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा भी नहीं था. हालांकि, वर्षा उसगांवकर के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस ऐतिहासिक सीरियल का हिस्सा बने, लेकिन वर्षा ने इसके लिए कभी औपचारिक ऑडिशन नहीं दिया और न ही कभी कोशिश की. दिलचस्प बात यह है कि महाभारत शुरू होने के एक साल बाद, वर्षा अपने परिवार के साथ शूटिंग देखने के लिए सिर्फ एक दर्शक के तौर पर सेट पर गई थीं. उस समय वहां युवा अभिमन्यु का ट्रैक दिखाया जा रहा था. सीरियल के मेकर्स उत्तरा का किरदार निभाने के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. 

तभी सीरियल में मामा शकुनि का रोल निभाने वाले गुफी पेंटल की नजर दर्शक के तौर पर वहां पहुंची वर्षा पर पड़ी. गुफी ने उनसे पूछा कि क्या वह यह किरदार निभाना चाहेंगी. वर्षा के माता-पिता तो पहले से यही चाहते थे, वो तुरंत मान गए और बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के वर्षा को यह बड़ा ब्रेक मिल गया.

रातोंरात बदल गयी किस्मत 

महाभारत में ‘उत्तरा’ का रोल मिलने के बाद वर्षा की किस्मत रातोंरात बदल गई. उन्हें फिल्मों में भी ऑफर मिलने लगा. उन्होंने “तिरंगा”, “हनीमून” और “घर आया मेरा परदेसी” जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई. उन्होंने बॉलीवुड के नामचीन सितारों अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और ऋषि  कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया है.

MORE NEWS