Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mirzapur The Movie Box Office Day 3: संडे को चला ‘मिर्जापुर’ का जादू, तीसरे दिन जमकर छापे नोट; कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

Mirzapur The Movie Box Office Day 3: संडे को चला ‘मिर्जापुर’ का जादू, तीसरे दिन जमकर छापे नोट; कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन, रविवार को ज़बरदस्त कलेक्शन किया और एक नया रिकॉर्ड बनाया. असल में, यह रविवार को साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-07 14:50:16

Mobile Ads 1x1

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ तीसरे दिन यानी रविवार को 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया. पंकज त्रिपाठी की क्राइम ड्रामा ने रविवार को जमकर कमाई की. sacnilk के मुकाबिक तीसरे दिन फिल्म ने ₹36.00 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग के बाद, फ़िल्म ने दूसरे दिन Rs. 32 करोड़ की रफ़्तार पकड़ी, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई Rs. 57.75 करोड़ हो गई थी.

तीसरे दिन मिर्जापुर ने मचाया बवाल

मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने 11,344 शोज के जरिए ₹36.00 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर ₹93.75 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹112.35 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन ₹7.00 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹20.00 करोड़ हो गई है. अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹132.35 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’  डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिन भारत नेट कलेक्शन शोज ऑक्यूपेंसी
पहला दिन (शुक्रवार) ₹25.75 करोड़ 11,135 42.7%
दूसरा दिन (शनिवार) ₹32.00 करोड़ 11,256 52.7%
तीसरा दिन (रविवार) ₹36.00 करोड़ 11,344 60.6%

तीसरे दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई

तीसरे दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने हिंदी भाषा में ₹35.75 करोड़ की नेट कमाई की, जबकि तेलुगु भाषा में फिल्म ने ₹0.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 61% रही और कुल 11,185 शोज हुए. वहीं, तेलुगु में 31% ऑक्यूपेंसी के साथ 159 शोज हुए. इस तरह तीसरे दिन फिल्म की कमाई में हिंदी भाषा का सबसे बड़ा योगदान रहा.

‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ ने यह रिकॉर्ड बनाया

‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन, रविवार को ज़बरदस्त कलेक्शन किया और एक नया रिकॉर्ड बनाया. असल में, यह रविवार को साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई. इसने आवारापन 2 के पहले रविवार के कलेक्शन ₹26.82 करोड़ और धमाल 4 के ₹28.4 करोड़ को पीछे छोड़ दिया. हालाँकि, यह बॉर्डर 2 (₹57.2 करोड़) और धुरंधर 2 (₹121 करोड़) से पीछे रह गई.

ये हैं साल की फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 121 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 57.2 करोड़
  • मिर्जापुर द मूवी- 36 करोड़
  • धमाल 4 – 28.4 करोड़
  • आवारापन 2 – 26.82 करोड़
  • भूत बंगला – 25.6 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 25.41 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 18.85 करोड़

‘मिर्जापुर द मूवी’ गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी है. इस फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सोनल चौहान, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह, मोहित मलिक और कुलभूषण खरबंदा ने अहम रोल प्ले किया है.फिल्म को 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु डब वर्जन में रिलीज किया गया था. फिल्म तो अमेजन स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पेश किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर मे प्रोडयूस किया है.

MORE NEWS