Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Nana Patekar One-Sided Love Story: कौन थी वो हसीना, जिसके एकतरफा प्यार में पागल थे नाना पाटेकर? सालों बाद शायरी से खुला राज़

Nana Patekar One-Sided Love Story: कौन थी वो हसीना, जिसके एकतरफा प्यार में पागल थे नाना पाटेकर? सालों बाद शायरी से खुला राज़

Nana Patekar One-Sided Love Story: नाना पाटेकर ने एक टीवी शो में माधुरी दीक्षित के लिए अपने एकतरफा प्यार का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि माधुरी के लिए लिखी शायरी कभी कह नहीं पाए थे। उनके निधन के बाद अब लोग एक्टर को याद कर रहे हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-08 12:04:29

Mobile Ads 1x1

Nana Patekar One-Sided Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया. रिपोर्टों के मुताबिक, गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

माधुरी दीक्षित के लिए नाना पाटेकर का एकतरफा प्यार

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिना जाता है. उनकी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के आज भी लाखों-करोड़ों फैंस हैं. सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी कई सितारे कभी माधुरी की खूबसूरती के कायल रहे हैं. इन्हीं में एक नाम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का भी है. नाना पाटेकर ने एक टीवी शो में माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया था. उन्होंने बताया कि एक दौर में वह माधुरी को पसंद करते थे और उनके लिए एक शायरी भी लिखी थी. नाना ने शो में वही शायरी अपने खास अंदाज में सुनाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

माधुरी के प्यार में थे नाना पाटेकर

वायरल वीडियो में नाना पाटेकर अपने दिल की बात बताते हुए कहते हैं कि उनका माधुरी दीक्षित के लिए प्यार एकतरफा था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं एकतरफा माधुरी दीक्षित से प्यार करता हूं, जाहिर है उसकी तरफ से तो नहीं हो सकता था.’ इसके बाद नाना ने बताया कि उन्होंने कभी माधुरी के लिए एक शायरी लिखी थी, लेकिन उस समय वह उसे बोल नहीं पाए. नाना कहते हैं कि वह शायरी आज तक उनके दिल में थी और अब वह उसे सबके सामने सुनाना चाहते हैं.

माधुरी दीक्षित के साथ ‘वजूद’ में किया काम

नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘वजूद’ में साथ काम किया था. यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी. फिल्म में नाना ने मल्हार का किरदार निभाया था, जिसे माधुरी दीक्षित के किरदार अपूर्वा से एकतरफा प्यार हो जाता है.

‘कैसे बताऊं मैं तुम्हें’ शायरी हुई थी मशहूर

कैसे बताऊं मैं तुम्हें, मेरे लिए तुम कौन हो,
कैसे बताऊं मैं तुम्हें, तुम धड़कनों का गीत हो
जीवन का संगीत हो,
तुम जिंदगी
तुम मंदगी
तुम रोशनी
तुम ताजगी
तुम हर खुशी
प्यार हो
प्रीत हो
मनमीत हो
आंखों में तुम
यादों में तुम
नींदों में तुम
ख्वाबों में तुम हो
तुम हो मेरी हर बात में
तुम हो मेरे दिन रात में
तुम सुबह में
तुम शाम में
तुम सोच में
तुम काम में
मेरे लिए पाना भी तुम
मेरे लिए खोना भी तुम
मेरे लिए हंसना भी तुम
मेरे लिए रोना भी तुम
और जागना- सोना भी तुम
जाऊं कहीं, देखूं कहीं
तुम हो वहां
तुम हो वहीं
कैसे बताऊं मैं तुम्हें
तुम बिन तो मैं कुछ भी नहीं.

‘आप की अदालत’ में फिर सुनाई शायरी

नाना पाटेकर ने बाद में ‘आप की अदालत’ कार्यक्रम में भी इस शायरी को अपने खास अंदाज में सुनाया था. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुआ. फैंस को नाना का वही पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

नाना पाटेकर की यादों में फैंस

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी फिल्मों, डायलॉग और पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. उनके चाहने वाले उनकी शानदार अदाकारी को याद कर रहे हैं. नाना पाटेकर भले ही दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनका अभिनय और उनकी दमदार आवाज हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? 45 मिनट तक लगातार CPR के बाद भी नहीं बची जान; सदमे में बॉलीवुड

MORE NEWS