OTT Releases Of This Week: अप्रैल का महीना चला गया है और अब मई की शुरुआत हो गई हैं और इसके साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई-नई फिल्मों और सीरीज की भरमार भी आ गई है. लंबा वीकेंड हो और देखने के लिए दमदार कंटेंट मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है! इस हफ्ते एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा हर तरह का मनोरंजन आपके लिए तैयार है. अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है. आइए जानते हैं 27 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच रिलीज हुई OTT फिल्मों और सीरीज के बारे में.
‘Glory’
अगर आप स्पोर्ट्स ड्रामा और एक्शन पसंद करते हैं, तो ‘Glory’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये कहानी बॉक्सिंग की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ओलंपिक खिलाड़ी की रहस्यमयी मौत और उसके पीछे छिपे धोखे को दिखाया गया है. फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि कैसे गुस्सा और व्यक्तिगत दर्द खिलाड़ियों को एक खतरनाक रास्ते पर ले जाता है.
रिलीज डेट: 1 मई 2026
प्लेटफॉर्म: Netflix
‘TN 2026’
‘TN 2026’ एक अलग तरह की फिल्म है जो राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के मेल को व्यंग्य के रूप में पेश करती है. कहानी एक साधारण बीड़ा बेचने वाले कुलकांत कुमार की है, जो अचानक अपनी अनोखी पर्सनैलिटी की वजह से फिल्म स्टार बन जाता है. फिर वो राजनीति की दुनिया में कदम रखता है, जहां फिल्म और सत्ता का अनोखा खेल देखने को मिलता है. ये फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज पर एक तीखी टिप्पणी भी करती है.
रिलीज डेट: 30 अप्रैल 2026
प्लेटफॉर्म: Aha, Prime Video
‘Mustafa Mustafa’
‘Mustafa Mustafa’ दो बचपन के दोस्तों कार्तिक और वासु की कहानी है. ये एक तेज-रफ्तार कॉमेडी फिल्म है जिसमें गलतफहमियां, हड़बड़ी और डिजिटल दुनिया के खतरों को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. आज के समय में सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है और यही इस फिल्म का ट्विस्ट है. हल्की-फुल्की हंसी के लिए ये एक परफेक्ट चॉइस है.
रिलीज डेट: 30 अप्रैल 2026
प्लेटफॉर्म: Aha
‘Aadu 3’
‘Aadu 3’ एक पॉपुलर फ्रेंचाइज का हिस्सा है, जिसमें शाजी पप्पन और उनकी टीम एक बार फिर धमाल मचाने लौटे हैं. इस बार कहानी तीन अलग-अलग समय- 1790, वर्तमान (2025) और भविष्य (2370) में फैली हुई है. फिल्म में ‘Star Dust’ नाम के एक खास तत्व की खोज दिखाई गई है, जो समय को कंट्रोल कर सकता है.
रिलीज डेट: 1 मई 2026
प्लेटफॉर्म: ZEE5
‘The Kerala Story 2: Goes Beyond’
ये फिल्म तीन भारतीय युवतियों की कहानी बताती है, जो अलग-अलग राज्यों से आती हैं. वे परंपराओं के खिलाफ जाकर प्यार को चुनती हैं, लेकिन बाद में खुद को मुश्किल हालात में फंसा पाती हैं. फिल्म ये दिखाती है कि कैसे प्यार और आजादी का सपना धीरे-धीरे कंट्रोल और चुप्पी में बदल सकता है.
रिलीज डेट: 1 मई 2026
प्लेटफॉर्म: ZEE5