Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 23 साल बाद विंबलडन में दिखीं ‘अंदाज’ की दो हसीनाएं, प्रियंका चोपड़ा-लारा दत्ता ने जीता दिल

23 साल बाद विंबलडन में दिखीं ‘अंदाज’ की दो हसीनाएं, प्रियंका चोपड़ा-लारा दत्ता ने जीता दिल

Priyanka Chopra-Lara Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह लारा दत्ता से साथ दिख रही हैं. इसे देख यूजर्स को 23 साल पहले की फिल्म 'अंदाज' का यादें ताजा हो गईं.

Written By:
Published: July 12, 2026 15:03:53 IST
Last Updated: July 12, 2026 15:03:53 IST

Mobile Ads 1x1

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता हाल ही में विंबलडन में एक-दूसरे से मिलीं. दोनों अभिनेत्रियों ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं. उनकी यह मुलाकात 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज़’ की यादें ताजा कर गई. तस्वीरें सामने आते ही प्रशंसकों ने दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं दीं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लारा दत्ता के साथ एक तस्वीर साझा की. फोटो में दोनों साथ में पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि लारा प्रियंका को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान प्रियंका ने सफेद रंग की हॉल्टरनेक ड्रेस पहनी थी, वहीं लारा नीले रंग की ड्रेस और सफेद श्रग में नजर आईं.

प्रियंका-लारा ने लिखा खास नोट

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘अपनी दोस्त को देखकर बहुत अच्छा लगा.’ लारा ने भी उसी तस्वीर को अपने स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ’26 साल बाद भी, खुश लड़कियां वैसी ही हैं…

अंदाज फिल्म से लारा दत्ता ने किया था डेब्यू

राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘ अंदाज़ ‘ से लारा दत्ता ने बॉलीवुड में पदार्पण किया. यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और अपने संगीत और अभिनय के लिए आज भी लोकप्रिय है.

लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, प्रियंका आठ साल बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘ वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं , जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन उनके सह-कलाकार हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और यह अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है.

वहीं, लारा नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगी , जिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी हैं. दो भागों में बनी यह महाकाव्य फिल्म दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह खबर भी पढ़ें: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल पर गंभीर आरोप, नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में गिरफ्तारी

MORE NEWS