Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ranbir Kapoor Apology Video: जीत की जगह अच्छाई का अंत…गलती से बोल गए रणबीर कपूर; ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Ranbir Kapoor Apology Video: जीत की जगह अच्छाई का अंत…गलती से बोल गए रणबीर कपूर; ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Ranbir Kapoor Apology Video: रणबीर कपूर दशहरे के कार्यक्रम में 'जीत' की जगह 'अंत' बोलने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए. बाद में उन्होंने चेन्नई में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी.

Written By:
Last Updated: October 22, 2026 14:30:24 IST

Mobile Ads 1x1

Ranbir Kapoor Apology Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच दशहरे के एक कार्यक्रम में उनके मुंह से निकले एक गलत शब्द ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया. कोलकाता में आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान रणबीर अच्छाई और बुराई की लड़ाई पर बात कर रहे थे. तभी वह ‘जीत’ की जगह ‘अंत’ बोल गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब रणबीर ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान इस गलती के लिए माफी मांगी है.

‘जीत’ की जगह बोल गए थे ‘अंत’

दरअसल, रणबीर कपूर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी.’ रणबीर के इस बयान में ‘अंत’ शब्द का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन गया. लोगों का कहना था कि वह कहना चाहते थे कि आखिर में सच्चाई और अच्छाई की जीत होगी, लेकिन गलती से उन्होंने ‘जीत’ की जगह ‘अंत’ बोल दिया. चूंकि रणबीर अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा होने लगी.

रणबीर कपूर ने मांगी माफी

21 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रणबीर ने इस घटना पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि दशहरे के कार्यक्रम में उनकी जुबान फिसल गई थी और वह अपनी बात सही तरीके से नहीं कह पाए. रणबीर ने कहा, ‘मैं उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कल दशहरे के कार्यक्रम में हुई थी. मेरी जुबान फिसल गई थी. मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी.’ एक्टर ने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका अफसोस है.

‘रॉकस्टार’ के गाने की लाइन से समझाई अपनी गलती

माफी मांगते समय रणबीर को अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ का एक गाना भी याद आ गया. उन्होंने एआर रहमान के संगीत से सजे इस गाने की लाइन दोहराई, ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे.’ इस लाइन के जरिए रणबीर ने समझाया कि कई बार इंसान कहना कुछ चाहता है, लेकिन शब्दों के कारण बात का मतलब बदल जाता है. कार्यक्रम में उनके पास बैठीं साई पल्लवी भी उनकी बात सुनकर मुस्कुराती नजर आईं.

ये भी पढ़ें:  Lawrence Bishnoi Gang Rules: लड़की और शराब! इन नशों से दूर रहते हैं लॉरेंस के गुर्गे, करते हैं ब्रह्मचर्य का पालन; गैंग में शामिल होने के लिए अपनाने होते हैं ये नियम

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

रणबीर का माफी मांगने वाला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने उनकी गलती को सामान्य मानते हुए उनका समर्थन किया. वहीं, कुछ लोगों ने उनके बोलने के तरीके पर टिप्पणी की. फिलहाल रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है और गलती के लिए माफी भी मांग ली है. अब देखना होगा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

MORE NEWS