<
Categories: मनोरंजन

सेट पर रश्मिका मंदाना हुईं घायल, हिप के पास नसों पर लगी चोट, डॉक्टर ने दी बेडरेस्ट की सलाह

खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

Rashmika Mandanna Injured: खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण डांस और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गिरने से अभिनेत्री के कूल्हे की नस पूरी तरह से टूट गई है.

खबरों के अनुसार ये हादसा ‘रानाबाली’ या ‘मैसा’ के सेट पर घटी. दुर्घटना के बाद, शूटिंग तुरंत रोक दी गई और क्रू के सदस्य अभिनेत्री को चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पताल ले गए.

क्या है पूरा मामला

रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिससे उनके कूल्हे के पास की नस टूट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चोट के ठीक होने में उन्हें हफ्तों का समय लगेगा और उसके बाद ही वे काम पर लौट पाएंगी. डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेत्रियों में इस तरह की चोट बहुत कम देखने को मिलती है. उन्होंने यह भी बताया कि चोट की गंभीरता डॉक्टरों के लिए भी हैरानी की बात थी, क्योंकि इस तरह की टेंडन क्षति आमतौर पर उन पेशेवर एथलीटों में पाई जाती है जो गहन प्रशिक्षण लेते हैं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, रश्मिका का व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और कमर्शियल असाइनमेंट फिलहाल स्थगित कर दिए जाएंगे. रश्मिका और उनकी टीम ने अभी तक शूटिंग के दौरान लगी चोट के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

रश्मिका की आने वाली फ़िल्में

रश्मिका इन दिनों रणबाली और मैसा जैसी कुछ बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. रश्मिका ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी के बाद अपनी आगामी फिल्म ‘ मैसा’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी और अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘मैसा’ को गोंड जनजाति की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है. रश्मिका फिल्म में एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसे उनके पिछले अभिनय से एक साहसिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. वहीं राणाबाली की बात करें तोइस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है. ब्रिटिश राज के दौर पर आधारित यह तेलुगु पीरियड ड्रामा भारतीय इतिहास के कम ज्ञात अध्यायों से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी के इर्द-गिर्द बुना गया है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST