Rashmika Mandanna Injured: खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण डांस और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गिरने से अभिनेत्री के कूल्हे की नस पूरी तरह से टूट गई है.
खबरों के अनुसार ये हादसा ‘रानाबाली’ या ‘मैसा’ के सेट पर घटी. दुर्घटना के बाद, शूटिंग तुरंत रोक दी गई और क्रू के सदस्य अभिनेत्री को चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पताल ले गए.
क्या है पूरा मामला
रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिससे उनके कूल्हे के पास की नस टूट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चोट के ठीक होने में उन्हें हफ्तों का समय लगेगा और उसके बाद ही वे काम पर लौट पाएंगी. डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेत्रियों में इस तरह की चोट बहुत कम देखने को मिलती है. उन्होंने यह भी बताया कि चोट की गंभीरता डॉक्टरों के लिए भी हैरानी की बात थी, क्योंकि इस तरह की टेंडन क्षति आमतौर पर उन पेशेवर एथलीटों में पाई जाती है जो गहन प्रशिक्षण लेते हैं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, रश्मिका का व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और कमर्शियल असाइनमेंट फिलहाल स्थगित कर दिए जाएंगे. रश्मिका और उनकी टीम ने अभी तक शूटिंग के दौरान लगी चोट के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
रश्मिका की आने वाली फ़िल्में
रश्मिका इन दिनों रणबाली और मैसा जैसी कुछ बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. रश्मिका ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी के बाद अपनी आगामी फिल्म ‘ मैसा’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी और अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘मैसा’ को गोंड जनजाति की समृद्ध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है. रश्मिका फिल्म में एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसे उनके पिछले अभिनय से एक साहसिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. वहीं राणाबाली की बात करें तो , इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है. ब्रिटिश राज के दौर पर आधारित यह तेलुगु पीरियड ड्रामा भारतीय इतिहास के कम ज्ञात अध्यायों से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी के इर्द-गिर्द बुना गया है.