हाल ही में रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए हैं. उनसे जब पूछा गया कि वो सिंगल क्यों हैं तब उन्होंने बताया कि उनके पिता काफी स्ट्रिक्ट हैं.
रीवा किशन ने ये खुलासा फिल्मी ज्ञान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान किया. इस बातचीत में उन्होंने भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन के बारे में भी खुलकर बातचीत की.
रवि किशन हैं सख्त पिता
रीवा किशन ने बताया कि पिता रवि किशन की सख्ती के चलते डेटिंग उनके लिए आसान नहीं है. रीवा ने बताया कि उनकी जिंदगी में डेटिंग इतनी आसान नहीं है, क्योंकि पिता रवि किशन की परमिशन उनके लिए काफी मायने रखती है. बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पसंद और पिता के सख्त नियमों का जिक्र किया. रीवा किशन ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर ये भी खुलासा किया कि वह फिलहाल डेटिंग नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनके पिता रवि किशन के सख्त नियम हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘पापा की परमिशन के बिना यहां कुछ नहीं होता’ और डेटिंग उनकी किताब का हिस्सा नहीं है. रीवा के मुताबिक, जो भी उनका दिल जीतना चाहता है, उसे पहले उनके पिता की मंजूरी लेनी होगी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि अगर किसी को शुद्ध शाकाहारी खाना बनाना आता हो तो उसके बारे में सोचा जा सकता है.
रिव्वा किशन ने बताया कि वह अपने पिता रवि किशन के “सख्त” नियमों की वजह से डेटिंग नहीं कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि जो कोई भी उनका दिल जीतना चाहता है, उसे पहले उनके पिता की इजाज़त लेनी होगी।
पॉडकास्ट के दौरान, उन्होंने अपने पिता को फ़ोन किया और कहा आई लव यू, रवि किशन ने जवाब दिया… pic.twitter.com/hzntXzH6Th— Sainidan. Ratnu. Ex. Adm.Judicial Officer (@Sainidan1) August 21, 2026
स्टार किड होने की चुनौती
रीवा ने बातचीत में स्टार किड होने के दबाव और खुद को साबित करने की चुनौती पर भी बात की. उन्होंने कहा कि रवि किशन की बेटी होने के नाते उन्हें किस तरह का दबाव महसूस होता है और खुद को साबित करने की चुनौती उनके सामने रहती है. रीवा ने स्टार किड होने के दबाव पर बात करते हुए कहा, ‘आपको खुद को साबित करके दिखना होता है.’ रीवा ने कहा कि आपके पास ऐसा प्रेशर होता है, जिसको आप देख नहीं सकते, लेकिन लोगों का दिख रहा होता है. उन्होंने कहा कि प्रेशर है लेकिन ठीक है. क्योंकि अगर आप अपने काम को लेकर पेशेनेट हो और लगन से काम कर रहे हो तो बस काम कीजिए.
स्ट्रॉन्ग पिलर हैं मां
रीवा ने इस बातचीत में अपनी मां का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर मेरी दुनिया में मां नहीं होतीं तो पता नहीं मेरा क्या होता. प्राइम वीडियो पर आए अपने पहले रियलिटी शो ‘अलायंस’ की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मां आखिरी समय मुझे छोड़ने आईं. मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे. मैं रोई जा रही थीं और बस ये सोच रही थी कि उनके बिना मैं कैसे रहूंगी. लेकिन मां घर की सबसे स्ट्रांग पिलर हैं.