Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Salman Khan: बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, सलमान खान ने नहीं मानी हार, खुद करेंगे SVC63 के स्टंट

Salman Khan: बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, सलमान खान ने नहीं मानी हार, खुद करेंगे SVC63 के स्टंट

Salman Khan: सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म SVC63 को लेकर चर्चाएं तेज हैं. शूटिंग के दौरान सलमान खान के बॉडी डबल को हार्ट अटैक आ गया. इसके कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई. अब सलमान खान ने फैसला किया है कि वे एक्शन सीन खुद ही शूट करेंगे.

Written By:
Last Updated: August 22, 2026 12:16:29 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan: सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के बॉडी डबल की तबीयत अचानक खराब हो गई. बताया जा रहा है कि एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और वह फिलहाल शूटिंग पर वापस नहीं लौट पाए हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉडी डबल फिल्म के कुछ मुश्किल एक्शन सीन्स में सलमान खान की जगह स्टंट कर रहे थे. शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इस घटना के बाद फिल्म की टीम ने एक्शन सीक्वेंस को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी शुरू कर दी है.

सलमान खान शूट करेंगे एक्शन सीन्स

बॉडी डबल के शूटिंग से दूर रहने की वजह से फिल्म के एक्शन शेड्यूल पर असर पड़ सकता था. हालांकि, सलमान खान नहीं चाहते कि फिल्म की शूटिंग में ज्यादा देरी हो. इसी वजह से उन्होंने कुछ ऐसे एक्शन सीन खुद करने का फैसला किया है, जिन्हें पहले बॉडी डबल के जरिए शूट किया जाना था. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान फिलहाल खुद कई चीजों को संभाल रहे हैं. मेकर्स भी आगे के एक्शन सीन्स की शूटिंग को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं, ताकि सेट पर किसी तरह की परेशानी न हो.

क्या है फिल्म का नाम?

सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म को अभी तक SVC63 के नाम से जाना जा रहा था. अब खबर है कि फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ तय किया गया है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिल्म का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. वहीं इसे प्रोड्यूसर दिल राजू बना रहे हैं. सलमान और दिल राजू पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर बनने वाली पैन-इंडिया एक्शन फिल्म बताया जा रहा है.

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है और दूसरा शेड्यूल फिलहाल जारी है. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा नजर आएंगी. बड़े बजट और जबरदस्त एक्शन के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है.

इन फिल्मों में भी दिखेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह ‘मातृभूमि’ में भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते दिखाई देंगे. शो का प्रीमियर 7 सितंबर को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर होने की बात कही गई है. सलमान खान संजय दत्त के साथ फिल्म ‘7 डॉग्स’ में भी नजर आएंगे. यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यानी आने वाले दिनों में सलमान के फैंस को फिल्मों से लेकर टीवी तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे.

MORE NEWS