Salman Khan Zinta’s Team Won Kya: सलमान खान अपने आप में एक बड़ी पहचान हैं. उनकी लोकप्रियता इतनी जबरदस्त है कि सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पोस्ट भी आज तक चर्चा में बना रहता है. खासकर जब Punjab Kings मैदान पर उतरती है, तो उनका सालों पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो जाता है.
हाल ही में सोमवार शाम को सलमान खान ने उसी पुराने पोस्ट को एक बार फिर दोहराया, जिससे फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गईं और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई.
प्रीति जिंटा को दी बधाई
पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…@realpreityzinta।’ और इसी पर लोग सलमान खान को ट्रोल करने लगे की आप थोड़ा लेट हो गए मैच तो परसो था.
Preity Zinta, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ पंजाब किंग्स की सह-मालकिन भी हैं, टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रही हैं. उनके साथ टीम के अन्य मालिकों में नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पॉल शामिल हैं.
Well done Zinta,Congratulations Zinta, Team is playing well …. @realpreityzinta
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 13, 2026
2014 का वायरल ट्वीट फिर चर्चा में
सलमान खान का ये हालिया पोस्ट उनके 2014 के एक ट्वीट जैसा ही है, जो उस समय काफी वायरल हुआ था. उस मैच के बाद उन्होंने लिखा था, ‘Zinta’s team won kya?’- जबकि उस मुकाबले में पंजाब किंग्स हार गई थी. ये मैच Kolkata Knight Riders के खिलाफ क्वालिफायर था.
उस सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में भी कोलकाता से हारकर रनर-अप बनी थी.
Another banger after this legendary tweet😂😂 pic.twitter.com/k5hbWn2KZc
— Kaal. (@KaalRage) April 13, 2026
इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
इस बार सलमान खान ने सही समय पर टीम का हौसला बढ़ाया है. Shreyas Iyer की कप्तानी और Ricky Ponting के मार्गदर्शन में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है.
पिछले सीजन में रनर-अप रहने के बाद टीम ने इस बार भी उसी फॉर्म को जारी रखा है. अब तक खेले गए चार मैचों में टीम ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच खराब मौसम के कारण रद्द हो गया.
अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला Mumbai Indians के खिलाफ Wankhede Stadium में होने वाला है. ये मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं. फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि क्या पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाएगी या नहीं.