Salman Khan Raja Shivaji Cameo: सिनेमाघरों में रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सलमान खान को देखकर लोग चौंक गए. इस फिल्म में भाईजान ने एक खास किरदार निभाया है.
यह किरदार फिल्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके बिना फिल्म बनाना मुमकिन नहीं था. सलमान खान के किरदार को फिल्म के रिलीज होने तक छिपाकर रखा गया था. वह फिल्म में एक मराठा योद्धा जीवा माहाला के किरदार में हैं.
सलमान खान का कैमियो
सलमान खान का फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में स्पेशल कैमियो है. उन्होंने जीवा माहाला (जीवाजी महाले) का किरदार निभाया है. केसरी पगड़ी और केसरी पोशाक पहने हुए सलमान खान फिल्म में बेहद शानदार लग रहे हैं. वह एक बलशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. बता दें कि जीवा माहाला छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में एक वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के खास योद्धा थे. उन्होंने एक बार शिवाजी महाराज का जीवन बचाया था, जिसे फिल्म में दिखाया गया है.
A powerful cameo by superstar Salman Khan in Raja Shivaji 💀❤️🔥
He’s known for such powerful cameos and lifts the entire scene to the next level ❤️ !!! pic.twitter.com/Jo6xA3VVLv
— Aryavarta (@aryavarta009) May 1, 2026
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने निभाया अहम किरदार
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं. रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी जैसे कई एक्टर्स भी शामिल हैं. इस फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डीसूजा ने शिवाजी की पत्नी का किरदार निभाया है.