Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सलमान खान और सुभाष घई में हो गई थी हाथापाई! सलीम खान ने बेटे को लगाई फटकार, फिर भाई जान को मांगनी पड़ी माफी

सलमान खान और सुभाष घई में हो गई थी हाथापाई! सलीम खान ने बेटे को लगाई फटकार, फिर भाई जान को मांगनी पड़ी माफी

Salman Subhash Ghai controversy: सुभाष घई ने सलमान खान के साथ अपने पुराने विवाद का खुलासा करते हुए बताया कि 'युवराज' की शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों के बीच एक पार्टी में झगड़ा हो गया था और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. इसके बाद सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें डांटा और सुभाष घई के घर जाकर माफी मांगने के लिए कहा. सलमान ने घई से माफी मांगी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते फिर सामान्य हो गए और उन्होंने साथ में 'युवराज' फिल्म की.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 17:13:41 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Subhash Ghai controversy: बॉलीवुड में कई बार फिल्मों से जुड़े किस्से पर्दे के पीछे की ऐसी कहानी सामने ला देते हैं, जिनके बारे में दर्शकों को लंबे समय तक जानकारी नहीं होती. अभिनेता सलमान खान और दिग्गज निर्देशक सुभाष घई का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा है. दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया था, लेकिन इस फिल्म के बनने से पहले दोनों के बीच एक ऐसा विवाद हुआ था, जो हाथापाई तक पहुंच गया था. हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत में सुभाष घई ने सलमान खान के साथ हुए इस पुराने विवाद को याद किया. उन्होंने बताया कि मामला इतना बढ़ गया था कि सलमान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को बीच में आना पड़ा. सलीम खान ने बेटे को डांट लगाई और इसके बाद सलमान को सुभाष घई के घर माफी मांगने के लिए भेजा.

सलमान के भाई ने रखी थी साथ काम करने की बात

सुभाष घई के मुताबिक, ‘युवराज’ से पहले सलमान खान के भाई उनके पास आए थे. उन्होंने निर्देशक से पूछा कि वह सलमान के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाते. इस पर घई ने पूछा कि क्या सलमान खुद उनके साथ काम करना चाहते हैं, क्योंकि दोनों ने पहले कभी साथ काम नहीं किया था. vजब उन्हें पता चला कि सलमान भी उनके साथ काम करने में रुचि रखते हैं तो उन्होंने एक कहानी लिखनी शुरू की. निर्देशक के सामने चुनौती यह थी कि सलमान को ऐसा किरदार दिया जाए, जिसे उन्होंने इससे पहले पर्दे पर नहीं निभाया हो. लेकिन फिल्म की शुरुआत से पहले ही दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया.

पार्टी में हुई बहस, बात हाथापाई तक पहुंची

सुभाष घई ने बताया कि एक पार्टी के दौरान सलमान काफी नशे में थे और कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो निर्देशक को ठीक नहीं लगीं. घई ने उन्हें ऐसा कहने से मना किया. उनके मुताबिक, सलमान को पहले से ही किसी बात को लेकर उनसे नाराजगी थी. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. सलमान ने उनसे कुछ फैसलों को लेकर सवाल किए तो घई ने जवाब दिया कि निर्देशक होने के नाते फैसले लेना उनका अधिकार है. घई के मुताबिक, बहस के दौरान सलमान ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया. उन्होंने सलमान को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन मामला बढ़ता चला गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया. सुभाष घई ने बताया कि विवाद इस हद तक पहुंच गया था कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई.

सलीम खान ने सलमान को लगाई डांट

विवाद के अगले दिन सुभाष घई को सलमान के पिता सलीम खान का फोन आया. सलीम खान ने उन्हें बताया कि सलमान ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया है और उन्होंने अपने बेटे को डांट भी लगाई है. इसके बाद सलीम खान ने सलमान को सुभाष घई के घर जाकर माफी मांगने के लिए कहा. सलमान अपने पिता की बात मानते हुए घई के घर पहुंचे.

सलमान ने घर पहुंचकर मांगी माफी

सुभाष घई के अनुसार, सलमान उनके घर आए और बेहद शालीनता से माफी मांगी. निर्देशक ने बताया कि इस घटना के बाद सलमान के प्रति उनके मन में सम्मान और भी बढ़ गया. घई ने कहा कि उन्हें यह बात अच्छी लगी कि सलमान अपने पिता की बहुत इज्जत करते हैं. उन्होंने पुराने विवाद को वहीं खत्म कर दिया और दोनों के रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लौट आई. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे और आखिरकार उन्होंने साथ में फिल्म भी की.

विवाद के बाद बनी ‘युवराज’

पुराने विवाद के बावजूद सलमान खान और सुभाष घई ने बाद में फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया. साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह सफल नहीं हो पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसके पीछे की कहानी आज भी बॉलीवुड के दिलचस्प किस्सों में शामिल है. एक तरफ फिल्म ने दोनों को साथ लाया, तो दूसरी तरफ उससे पहले हुआ विवाद उनके रिश्ते का ऐसा दौर था, जिसे सुभाष घई ने अब एक बार फिर याद किया है.

MORE NEWS