Live TV
Search
Home > मनोरंजन > डिवोर्स Rumors पर संग्राम सिंह का बिग रिवील, बताया क्यों ‘मुंहफट’ होने के बावजूद पायल हैं बेस्ट पार्टनर!

डिवोर्स Rumors पर संग्राम सिंह का बिग रिवील, बताया क्यों ‘मुंहफट’ होने के बावजूद पायल हैं बेस्ट पार्टनर!

Payal Rohatgi and Sangram Singh Relationship: संग्राम सिंह मे अपने हालिया इंटरव्यू में पत्नि पायल रोहतगी के बारे में कुछ चीजें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि पायल को नॉर्मल बातें भी बड़ी लगती है. अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती तो वो मुंह पर कह देंगी, हालांकि आज भी हम साथ हैं, इसके लिए एक ही चीज जिम्मेदार है. जानें संग्राम सिंह और पायल रोहतगी के रिलेशनशिप में वो कौन सी चीज खास है?

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 12:07:31

Mobile Ads 1x1

एक्ट्रेस पायल रोहतगी और पति संग्राम सिंह के रिलेशनशिप में क्या सब कुछ ठीक है? क्यों दोनों अब भी रिश्ते में साथ हैं? ऐसे तमाम सवालों को लेकर संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. तलाक की अफवाहों के बीच संग्राम सिंह ने अब मीडिया में खुलके बात की है. उन्होंने क्लीयर किया है कि हम दोनों हमेशा साथ रहेंगे. अपने हालिया इंटरव्यू में संग्राम सिंह ने अपने और पायल रोहतगी के साथ रिलेशनशिप इक्वेशन पर बात की और बताया कि हम दोनों एक दूसरे के अपोजिट हैं, इसलिए शायद अब भी साथ हैं.

सपोर्टिव पार्टनर हैं पायल

आपकी जानकारी के लिए बत दें कि संग्राम सिंह एक नामी पहलवान और मार्शल आर्ट फाइटर हैं. 5 अप्रैल को मिक्स मार्शल आर्ट्स फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं. संग्राम सिंह ने रिवील किया कि कैसे पायल एक वाइफ होने के नाते हमेशा सपोर्टिव रहीं. एचटी सिटी के साथ बातचीत करते हुए संग्राम सिंह बताते हैं कि जब वो एक चैलेंजिंग फाइट में नहीं जाना चाहते थे, तब पायल ने मुझे सपोर्ट किया और कहा कि तुम इतनी दूर आ चुके है, इसलिए आगे भी तुम्हें फाइट में जाना चाहिए,

फाइट के लिए बढ़ाया हौंसला

संग्राम सिंह ने बताया कि फाइट के दौरान जब मेरा अपोनेंट बदल गया तो पायल मुझे मैसेज करके कहती थीं कि खुद को सेफ रखो और खुद पर भरोसा करो, दूसरों पर ज्यादा भरोसा मत करो. पत्नी पायल की तारीफ करते हुए संग्राम सिंह कहते हैं कि मैंने पायल से एक बड़ी इंपोर्टेंट चीज सीखी है कि कैसे सारी चिंताए छोड़कर जिया जाए. हालांकि इस दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो दिखते हैं, वैसे ही अंदर से भी होते हैं. पायल उनमें से एक हैं.

मुंहफट हैं पायल?

अपने और पत्नी पायल रोहतगी के इक्वेशन को रिवील करते हुए संग्राम सिंह बताते हैं कि यदि आप पायल को पसंद नहीं आते तो वो मुंह पर बोल देती है, न कि पीठ पीछे. ऐसे इंसान अच्छे होते हैं, वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, हालांकि हम दोनों एक-दूसरे को एक दम अपोजिट हैं. कोई भी नॉर्मल-सी चीज उनके लिए बड़ी बन जाती है, जबकि मैं बड़ी चीजों को भी नॉर्मल लेता हूं.

बेफिक्री से जीना पायल से सीखा

संग्राम सिंह ने यह भी बताया कि कैसे वो कई मामलों में पायल रोहतगी से इन्सपायर्ड हैं. मैंने एक चीज पायल से ही सीखी है कि लोग क्या सोचेंगे, ये चिंता छोड़कर अच्छी लाइफ कैसे जीनी है. हालांकि कई बार पायल भी अपनी लिमिट और बाउंड्री से अलग चलती हैं, लेकिन जेनुअन लोगों की निशानी तो यही है. 

ये भी पढ़ें:-दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक हैं प्रेग्नेंट! ‘बेबी बंप’ संभालने में हालत हुई पतली, कहा- तकलीफ से जान

कपल के लिए संग्राम सिंह की एडवाइज

मैरिड कपल्स को लेकर अपने विचार रखते हुए संग्राम सिंह बताते हैं कि मैने कई शो किए, जिनमें कई कपल फेक थे. चांद-तारे तोड़ने के वादे करते थे, वो सब अलग हो गए. जो पुराने जन्म में दुश्मन होते हैं वो इस जन्म में पति-पत्नी बनकर आ जाते हैं. रिश्ते की शुरुआत से ही कपल्स के बीच किसी न किसी चीज को लेकर बहस छिड़ जाती है. इन कपल्स को मैं यही कहना चाहूंगा कि कोई भी रिश्ता हो, उनमें पेशेंस के साथ काम लेना चाहिए, क्योंकि सच्चे कपल्स एक पटरी की तरह होते हैं, जिनके विचार कभी नहीं मिलेंगे, लेकिन फिर भी वो साथ-साथ चलते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

MORE NEWS