Suhana Khan First Look Leak: फिल्म 'किंग' के नए गाने 'तू मिल जाए' में एक रहस्यमयी लड़की दिखी है. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह सुहाना खान हैं. सोशल मीडिया पर इस सीन की चर्चा तेज है.
Suhana Khan First Look Leak: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इसी बीच शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया है. गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ फैंस का दावा है कि इस गाने में शाहरुख की बेटी सुहाना खान की भी झलक दिखाई दी है.
फैंस के मुताबिक, गाने के करीब दो मिनट बाद एक छोटा-सा सीन दिखाई देता है. यह सीन किसी एक्शन सीन का हिस्सा लग रहा है. इसमें एक लड़की आग की लपटों से घिरे घर की तरफ देखती नजर आती है. हालांकि, इस लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं देता है. इसके बावजूद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह लड़की सुहाना खान हो सकती हैं. सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि उसे लगता है कि गाने में दिखाई देने वाली लड़की सुहाना खान ही हैं. वहीं, एक दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या सुहाना के हाथ में किसी का सिर है?
Suhana khan? #King https://t.co/gMtknuEMHf
— m (@SRKzzMaha) November 1, 2026
कुछ फैंस ने फिल्म की कहानी को लेकर भी अपनी थ्योरी शेयर की है. एक यूजर ने दावा किया कि फिल्म में दीपिका पादुकोण सुहाना खान की मां का किरदार निभा रही हैं. फैन के मुताबिक, कहानी में दुश्मन गैंग दीपिका के किरदार को मार सकती है. इसके बाद सुहाना की जान भी खतरे में पड़ सकती है. ऐसे में शाहरुख खान का किरदार सुहाना को बचाने और दुश्मनों से बदला लेने के लिए लड़ाई करता नजर आ सकता है. हालांकि, ये सभी बातें फैंस के अपने कयास हैं. फिल्म की असली कहानी और गाने में दिखाई देने वाली लड़की की पहचान को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Suhana is holding Deepika’s head ..Deepika is playing mother of Suhana. I think Deepika will be killed by the the enemy gang of #King and they will chase Suhana also to kill her. Now #King has to save Suhana and take his revenge. Sure shot Blockbuster 💥 💥 💥 https://t.co/Vx6R2qqkrA
— King (@IamAkash_King) November 1, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी नजर आएंगी. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म के नए गाने के बाद अब फैंस को इसके ट्रेलर और कहानी से जुड़े बाकी खुलासों का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: Anuj Thakur Died: रात को सोए अनुज ठाकुर, सुबह नहीं खुलीं आंखें; 33 साल के टीवी एक्टर की मौत से सदमे में इंडस्ट्री
IND vs NZ ODI Live Streaming 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से…
IND VS NZ: टीम इंडिया ने पहले तीन लगातार मैच जीतकर सीरीज़ जीत ली थी,…
Bihar Jamui Lover Caught at Girlfriend's House:बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है और…
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…
Anuj Thakur Died: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो…
Bihar Crime News: भोजपुर में 14 साल के मोहित की हत्या का खुलासा हुआ है.…