<
Categories: मनोरंजन

महज 19 की उम्र में मां बन गईं थी शक्ति कपूर की पत्नी, भागकर की थी शादी, जानिए एक्टर की लव स्टोरी

Shakti Kapoor: शक्ति कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हैं, जो मशहूर खलनायक के रूप में जाने जाते हैं. उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही दिलचस्प है. महज 19 उम्र में पत्नी बन गई थीं मां.

बॉलीवुड की दुनिया में शक्ति कपूर का नाम खतरनाक विलेन्स में लिया जाता है. अभिनेता को 80 की दशक की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का मन बनाया. लेकिन एक्ट्रेस का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. इसलिए शक्ति कपूर अपनी प्रेमिका को उनके घर से भगा ले गए. और शादी कर ली. इसके बाद महज 19 की उम्र में अभिनेता एक बेटे के पिता बन गए थे. चलिए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी. 

कब हुई थी दोनों की मुलाकात?

दोनों की पहली मुलाकात साल 1980 में आई फ़िल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी, जिसका निर्देशन भीष्म कोहली ने किया था. इत्तेफ़ाक से, इस फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे, और शक्ति कपूर एक क्लासिक विलेन का किरदार निभा रहे थे. लेकिन, जैसा कि किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. फिल्म में पहले पद्मिनी कोल्हापुरे को कास्ट किया जाना था, लेकिन उनकी डेट्स उपलब्ध न होने के कारण उनकी जगह उनकी छोटी बहन शिवांगी कोल्हापुरे को ले लिया गया. इस फ़िल्म ने इन दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई. शिवांगी कोल्हापुरे को पहली नजर में ही प्यार हो गया था. 

घर से भागकर की शादी

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का मन बनाया. लेकिन बताया जाता है कि शिवांगी कोल्हापुरे का परिवार इसके खिलाफ था. फिर दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया. लेकिन ऐसा करना सोचने से कहीं ज़्यादा मुश्किल था, क्योंकि उनके परिवार को पहले ही इसकी भनक लग चुकी थी और उन्होंने शिवांगी को घर के अंदर ही बंद कर दिया था. इसके बावजूद, वह किसी तरह अपने घर से भाग निकलने में कामयाब रहीं. फिर 12 जनवरी 1982 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. उस समय अभिनेत्री मुश्किल से अठारह साल की थीं. इसके बाद शिवांगी कोल्हापुरे के परिवार वाले इतने चिढ़ गए थे कि उन्होंने सारा रिश्ता खत्म कर लिया. 

यह खबर भी पढ़ें: जब पंकज त्रिपाठी को छोटा सा रोल करता देख भड़क उठे नाना पाटेकर, मारने की दे डाली धमकी, फिर कह दी ये बात

19 साल की उम्र में बनी मां

अभिनेता शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘जब वह (शिवांगी कोल्हापुरे) 19 साल की थीं, तब मेरे बेटे सिद्धांत का जन्म हुआ. हमारी शादी के बाद यह पहली बार था जब शिवांगी की मां ने उनसे बात की थी, जब वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनसे मिलने आई थीं.’ साल 1987 में श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ, जो आज एक मशहूर अभिनेत्री हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 12:37:07 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 12:29:21 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 11:35:04 IST