Private School Fees: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि शिव ना़डर स्कूल एडमिशन फीस के रूप में 2.1 लाख रुपये, कॉशन मनी के रूपे में 75 हजार रुपये और फाउंडेशन ईयर के नाम पर 1.11 लाख रुपये वसूल रहा है.
शिव ना़डर स्कूल एडमिशन फीस के रूप में 2.1 लाख रुपये, कॉशन मनी के रूपे में 75 हजार रुपये और फाउंडेशन ईयर के नाम पर 1.11 लाख रुपये वसूल रहा है.
Private School Fees: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि नोएडा में स्थित शिव नाडर स्कूल का एडमिशन फीस 2.1 लाख रुपये हैं. इसके अलावा, कॉशन मनी 75 हजार रुपये है. परीक्षा फीस को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है, जो कि सालाना लिया जाएगा. यूजर द्वारा शेयर किए गए प्रोसपैक्टस में अलग-अलग क्लास का अलग-अलग फीस दिखाया गया है.
फीस यहीं नहीं खत्म होता है. स्कूल द्वारा फाउंडेशन ईयर के नाम पर हर तीन महीने में 1.11 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं. इसके अलावा, किताब-कॉपी का खर्च, ट्रांसपोटेशन चार्ज, ड्रेस का खर्च आदि-आदि. अब सवाल उठता है कि इतने महंगे फीस में कोई अपने बच्चे को इस स्कूल में पढ़ा पाएगा?
जिस तरह से हमारे देश में ‘एक देश-एक कानून’, ‘एक देश-एक चुनाव’ जैसे नियम कानून करने की कवायद तेज हो गई है. तो ठीक इसी तरह ‘एक देश-एक स्कूल फीस’ क्यों नहीं हो सकता है? ये सवाल हर किसी अभिभावक के मन में जरूर उठता होगा. अब सवाल ये भी उठता है कि जो माता-पिता सालाना 3 लाख रुपये महीना कमाते हैं तो क्या वो अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में पढ़ा सकते हैं?
अगर आप मुझसे इस सवाल का जवाब पूछेंगे तो हम कहेंगे कि बिल्कुल नहीं. दिल्ली-एनसीआर और बड़े-बड़े शहरों में मौजूद बड़े-बड़े स्कूल गरीब वर्ग से लेकर मिडिल क्लास तक सभी के बच्चों के पहुंच से दूर है. ये तो दावे के साथ कहा जा सकता है. ये स्कूल जो महज एक उदाहरण हैं. इस तरह के कई स्कूल ऐसे हैं जो मोटी फीस वसूल रहे हैं. सरकारी स्कूलों की स्थिति देखिए और इन प्राइवेट स्कूलों की फीस को देखिए और अंदाजा लगाइए कि क्या कोई गरीब और मध्यम वर्ग के माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में पढ़ा पाएंगे.
Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…
Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…
Cng Price Hike: आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…
Suraj Lama Momos License Suspended: मुंबई के वर्सोवा में सूरज लामा मोमोज नाम की एक…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…